कई नए फीचर्स के साथ अगले साल लॉन्च होगी किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट

kia seltos facelift-4

किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट 2022 के अंत में अपनी शुरुआत करेगी और हाल ही में इसे भारत में टेस्टिंग के दौरान भी देखा गया है

किआ ने सेल्टोस एसयूवी के लॉन्च के साथ भारतीय बाजार में अपनी शुरुआत की थी और अब कंपनी देश में सेल्टोस फेसलिफ्ट को लॉन्च करने के लिए तैयारी कर रही है। नई सेल्टोस फेसलिफ्ट को हाल ही में भारत में परीक्षण के दौरान देखा गया था और इसमें खरीदारों के लिए अपडेट की एक लंबी सूची थी। सेल्टोस फेसलिफ्ट 2022 के अंत में अपनी वैश्विक शुरुआत करेगी और भारत में लॉन्च केवल ऑटो एक्सपो 2023 में होने की उम्मीद है।

नई किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट में कई कॉस्मेटिक अपडेट होंगे जो इसे एक नया स्पर्श देंगे। किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट के फ्रंट में अधिक परिवर्तन मिलेंगे, जिनमें एक संशोधित हेडलैंप डिज़ाइन, नया बंपर और सामने एक नई ग्रिल शामिल है। साइड प्रोफाइल काफी हद तक समान है लेकिन निश्चित रूप से इसमें नए अलॉय व्हील डिज़ाइन देखने को मिलेगा

रियर में भी कुछ प्रमुख बदलाव देखने को मिलते हैं। अब आपको इसमें नई एलईडी टेल लाइट्स, संशोधित बंपर और अपडेटेड ट्रिम तत्व मिलेंगे। किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट में भी खरीदारों के लिए इन-केबिन अनुभव को बढ़ाने के लिए केबिन के अंदर कुछ अपडेट दिए जाने की उम्मीद है।

इस एसयूवी में अब नया अपहोल्स्ट्री, नया डिज़ाइन किया गया डैशबोर्ड, अपडेटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम और कुछ नए फीचर्स जैसे 360-डिग्री कैमरा मिलेगा। हम किआ को भारत में सेल्टोस फेसलिफ्ट के साथ लेवल 2 ADAS की पेशकश करते हुए भी देख सकते हैं। हालांकि पावरट्रेन विकल्प मौजूदा मॉडल के समान रहने की उम्मीद है जिसमें 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन, 1.5 लीटर एनए पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर टर्बो डीजल इंजन शामिल हैं।

गियरबॉक्स विकल्प भी वही रहेगा जो हमें वर्तमान में मिलता है। ज्यादा माइलेज के लिए अंतर्राष्ट्रीय वेरिएंट को माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक मिल सकती है। भारत में किआ सेल्टोस एसयूवी का मुकाबला हुंडई क्रेटा, स्कोडा कुशाक, वोक्सवैगन ताइगुन, टाटा हैरियर आदि से होता है। कोरियाई कार निर्माता ने पहले भारत में सेल्टोस के अपडेटेड मॉडल को पेश किया था जो कई नई सुविधाओं, मैकेनिकल अपग्रेड और कॉस्मेटिक अपडेट के साथ आया था।

वहीं टॉप-ऑफ़-द-लाइन एक्स-लाइन संस्करण भी पेश किया गया था और इसमें ग्लॉस ब्लैक रूफ के साथ एक विशेष मैट ग्रेफाइट ग्रे शेड दिया गया है और यह वेरिएंट अपने रेग्यूलर वेरिएंट के 17 इंच के व्हील के मुकाबले 18-इंच क्रिस्टल-कट मैट ग्रेफाइट अलाय व्हील पर सवारी करती है।