किआ सेल्टोस एनिवर्सरी एडिशन को रेग्यूलर मॉडल की तुलना में एक्सटेरियर और इंटीरियर में बदलाव मिला है और यह HTX ट्रिम पर आधारित है
किआ मोटर्स इंडिया (Kia Motors India) ने पिछले साल अगस्त 2019 में भारत में अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी किआ सेल्टोस (Kia Seltos) को लॉन्च किया था और यह मॉडल भारत में काफी सफल रहा है। मौजूदा वक्त में यह एसयूवी अपने सहयोगी ब्रांड हुंडई क्रेटा के बाद दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी बन गई है।
सेल्टोस की सफलता को देखते हुए और इस फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखकर किआ मोटर्स भारत में किआ सेल्टोस Anniversary Edition को लॉन्च किया है, जिसमें रेग्यूलर मॉडल की तुलना में एक्सटेरियर और इंटीरियर में कई अपडेट किये गए हैं। इस मॉडल की कीमत 13.75 लाख से लेकर 14.85 लाख तक है।
किआ सेल्टोस एनवर्सरी एडिशन केवल HTX ट्रिम में ही उपलब्ध है और इसके इक्सटीरियर व इंटीरियर डिज़ाइन में बदलाव किए गए हैं। मॉडल के अंदर हनीकोम पैटर्न व रेवन ब्लैक लेदर सीट्स के साथ-साथ ऑल-ब्लैक डैशबोर्ड और दरवाज़े पर ट्रिम्स देखे जा सकते हैं। एनवर्सरी मॉडल को चार कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा और रेग्यूलर मॉडल्स से ऑरोरा ब्लैक पर्ल और ग्लेशियर वाइट पर्ल के साथ ऑरोरा ब्लैक पर्ल के अलावा ग्रैविटी ग्रे के साथ ऑरोरा ब्लैक पर्ल व स्टील सिल्वर के साथ ऑरोरा ब्लैक पर्ल जैसे इक्सक्लूज़िव शेड्स भी जोड़े गए हैं।
| Seltos Anniversary Edition Variants | Price (Ex-Showroom) |
| Anniversary Edition 1.5L petrol/6 MT | Rs. 13.75 lakh |
| Anniversary Edition 1.5L petrol/6 CVT | Rs. 14.75 lakh |
| Anniversary Edition 1.5L diesel/6 MT | Rs. 14.85 lakh |

एसयूवी के एक्सटेरियर में नए फ्रंट व रियर स्किड प्लेट्स, टैन्जेराइन शेड के फ़ॉग लैम्प सराउंड्स, टैन्जेराइन इन्सर्ट्स व सेल्टोस लोगो के साथ साइड सिल्स, 17-इंच रेवन ब्लैक अलॉय वील्स के साथ ऑरेंज सेंटर कैप, टैन्जेराइन ड्युअल मफ़्लर डिज़ाइन, एनिवर्सरी इडिशन स्टिकर शामिल है।
सुविधाओं के लिए, किआ सेल्टोस एनिवर्सरी एडिशन में एचटीएक्स ट्रिम की तरह एलईडी हेडलैम्प्स, एलईडी टेल लैंप्स, यूनीक एलईडी फॉग लैंप्स, रियर एयर कंडीशनिंग वेंट्स, कीलेस एंट्री, सनरूफ, ड्यूल एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एंटी-लॉक ब्रेक्स आदि मिलते हैं। ऑल-ब्लैक केबिन में ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, यूवीओ कनेक्ट, रिमोट इंजन स्टार्ट, एंबियंट लाइटिंग, वायरलेस चार्जर, छह-स्पीकर ऑडियो, आदि के साथ 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है।
पावर ट्रेन में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है और सेल्टोस का HTX वेरीएंट केवल दो इंजन विकल्पों के साथ आता है। जिसमें पहला 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन 113 भप की पावर और 144 Nm का टॉर्क उत्पन करता है, जबकि दूसरा 1.5-लीटर डीज़ल इंजन, जो 113 bhp की पावर और 250Nm का टॉर्क उत्पन करता है। स्टैंडर्ड तौर पर छह-स्पीड मैनुअल यूनिट और सीवीटी यूनिट व टॉर्क कन्वर्टर यूनिट को विकल्प के तौर पर दिया जाएगा।