दिसंबर 2020 में Kia Motors की बिक्री में 154 फीसदी की वृद्धि – Sonet, Seltos, Carnival

kia sonet

किआ मोटर्स के लिए सालाना वृद्धि के आंकड़े बेहतर रहे हैं, लेकिन मासिक बिक्री का प्रदर्शन भारतीय बाजार में किआ के लिए थोड़ा निराशाजनक रहा है

पिछले साल भारतीय बाजार में ब्रांड के प्रवेश के बाद से ही दक्षिण कोरियाई कार निर्माता कंपनी किआ मोटर्स (Kia Motors) को भारत में बहुत सफलता मिली है। दिसंबर 2020 में किआ मोटर्स इंडिया अपने तीन मॉडलों के साथ 11,818 यूनिट की बिक्री करने में सफल रही है। कंपनी भारत में केवल किआ सोनेट (Kia Sonet), किआ सेल्टोस (Kia Seltos) और किआ कार्निवाल (Kia Carnival) की बिक्री करती है।

वैसे तो किआ मोटर्स का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है, लेकिन ऐसा लगता है कि ब्रांड के लिए साल की समाप्ति की बिक्री थोड़ी धीमी रही है। कंपनी ने भारत में सालाना आधार पर 154.42 प्रतिशत की मजबूत बिक्री दर्ज की है, जबकि दिसंबर 2019 में बिक्री का कुल आंकड़ा 4,645 यूनिट का था। हालांकि यह तब था, जब किआ केवल सेल्टोस की बिक्री करती थी।

दूसरी ओर नवंबर 2020 में किआ ने 21,022 यूनिट की बिक्री की थी, जो कि मासिक आधार पर 43.78 प्रतिशत की नकारात्मक बिक्री है। इस बिक्री के साथ यह कंपनी टॉप 10 कार निर्माताओं की लिस्ट में भारतीय बाजार में पांचवें स्थान पर रही, हालांकि पिछले साल दिसंबर 2019 में यह आठवें स्थान पर थी।

Kia Seltos Anniversary edition

 

हालांकि किआ नवंबर 2020 की तुलना में एक स्थान नीचे खिसक गया है, क्योंकि तब यह चौथे स्थान पर थी। इस वक्त कंपनी के लाइनअप में किआ सोनेट (Kia Sonet) सबसे लोकप्रिय वाहन है और अपने सेगमेंट में सबसे शानदार दिखने वाली कार भी है। इसे कई सेगमेंट फर्स्ट सुविधाएं प्राप्त हुई हैं।

सोनेट को कई इंजन और ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ पेश किया गया है, जिसने खरीदारों के बीच ज्यादा लोकप्रियता हासिल करने में मदद की है। किआ का पहला वाहन, सेल्टोस, कई इंजन और ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ उपलब्ध है। यह संक्षेप में अपने सेगमेंट में सबसे अधिक बिकने वाला वाहन बन गया था, लेकिन Hyundai Creta के नए जनरेशन के बाद इसने अपना ताज खो दिया। फिर भी यह अपने सेगमेंट में अच्छी बिक्री करती है।

Kia motors

किआ कार्निवाल एमपीवी भारत में कंपनी की लाइनअप में सबसे प्रमुख वाहन है और इस एमपीवी को एक लक्जरी वाहन के रूप में पेश किया गया है। य़ह कार कई प्रीमियम सुविधाओं के साथ पैक की गई है। लेकिन इसकी भारी कीमत के कारण इसकी बिक्री के आंकड़े कुल मिलाकर मध्यम हैं।