
भारत में किआ सोनेट, सिरोस, सेल्टोस, कैरेंस Clavis (ICE और EV दोनों वेरिएंट) और कार्निवल पर साल के अंत में आकर्षक छूट मिल रही है
किआ इंडिया ने साल 2025 के अंत में देशभर में ग्राहकों के लिए कार को खरीदना आसान और फायदेमंद बनाने के लिए एक खास ऑफर शुरू किया है। कंपनी ने दिसंबर के लिए ‘Inspiring December’ नाम की योजना पेश की है, जिसमें कुछ चुनिंदा कारों पर 3.65 लाख रुपये तक का फायदा मिल रहा है। यह ऑफर सीमित समय के लिए है और उन लोगों के लिए है जो नए साल से पहले अच्छी डील के साथ कार खरीदना चाहते हैं।
यह सिर्फ किसी एक मॉडल तक सीमित नहीं है, बल्कि किआ की पूरी रेंज पर लागू होता है। इस स्कीम में Sonet और Syros जैसी कॉम्पैक्ट कारों से लेकर Seltos, Carens Clavis (ICE और EV दोनों) और Carnival जैसे मिड-साइज और प्रीमियम मॉडल शामिल हैं। अलग-अलग सेगमेंट के ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए किआ ने यह ऑफर सभी कैटेगरी में फैलाया है।
ग्राहकों को इस दौरान कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, मौजूदा किआ ग्राहकों के लिए लॉयल्टी बेनिफिट, कॉर्पोरेट ऑफर और डीलर स्तर पर मिलने वाले अन्य फायदे मिल सकते हैं। कुल लाभ की राशि चुने गए वेरिएंट, फ्यूल टाइप और डीलरशिप पर उपलब्ध स्टॉक पर निर्भर करेगी।

बुकिंग को आसान बनाने के लिए किआ ग्राहकों को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट और MyKia मोबाइल ऐप के जरिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी दे रही है। जो ग्राहक शोरूम जाना पसंद करते हैं, उनके लिए देशभर के किआ डीलरशिप नेटवर्क पर सभी ऑफर्स की पूरी जानकारी उपलब्ध है। कंपनी ने साफ किया है कि ये ऑफर सीमित समय के लिए हैं और स्टॉक उपलब्धता पर निर्भर करते हैं, इसलिए ग्राहकों को जल्द जानकारी लेने की सलाह दी गई है।
हाल ही में किआ ने दूसरी जनरेशन की Seltos से भी पर्दा उठाया है, जिसकी कीमतों का ऐलान 2 जनवरी 2026 को किया जाएगा। यह मिड-साइज एसयूवी नए डिजाइन और फीचर्स के साथ आएगी और इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल, 1.5 लीटर डीजल और 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के विकल्प दिए जाएंगे, जिनके साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स उपलब्ध होंगे।

नई सेल्टोस अब ज्यादा दमदार रोड प्रेज़ेंस के साथ आती है, क्योंकि इसका आकार बढ़ गया है। इसकी लंबाई 4,460 मिमी और चौड़ाई 1,830 मिमी है, जो इसे अपने सेगमेंट की सबसे लंबी SUV बनाती है। साथ ही इसका व्हीलबेस भी बढ़ा है। इसकी डिजाइन किआ की ‘Opposites United’ फिलॉसफी पर आधारित है जिसमें डिजिटल टाइगर फेस, ब्लैक ग्लॉसी ग्रिल और डार्क एक्सेंट्स दिए गए हैं। इसके अलावा नई प्रोजेक्शन LED हेडलाइट्स, स्टार-मैप DRLs, नए फॉग लैम्प्स और कनेक्टेड LED टेल लैंप्स भी जोड़े गए हैं।