मार्च 2023 में किआ इंडिया की बिक्री – सेल्टोस, सोनेट, कैरेंस, कार्निवल

kia sonet-3

Pic Source: Atish Bhadirke

मार्च 2023 में किआ ने भारतीय बाजार में कुल 21,501 यूनिट की बिक्री की है, जो मार्च 2022 में बेचीं गई 22,622 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 4.96 फीसदी की गिरावट है

किआ इंडिया ने मार्च 2023 की बिक्री के आंकड़ों को जारी कर दिया है और कंपनी ने पिछले महीने 21,501 यूनिट की बिक्री की है, जो मार्च 2022 में बेची गई 22,622 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 4.96 प्रतिशत की गिरावट है। वहीं कंपनी ने फरवरी 2023 में 24,600 यूनिट की बिक्री की थी, जो मासिक आधार पर 12.60 फीसदी की गिरावट है। वित्त वर्ष 2022-23 की बिक्री को ध्यान में रखते हुए कुल 74,735 यूनिट की बिक्री हुई है, जिससे कंपनी को 7.4 प्रतिशत की अपनी उच्चतम बाजार हिस्सेदारी दर्ज करने की अनुमति मिली है।

वित्त वर्ष 21-22 की चौथी तिमाही में बिक्री की तुलना में यह 24.4 प्रतिशत की वृद्धि थी, जिसमें कैरेंस ने अब तक की सबसे अधिक बिक्री दर्ज की है। पिछले वर्ष की इसी तिमाही में बिक्री की तुलना में वर्ष की अंतिम तिमाही में निर्यात में भी 22 फीसदी का सुधार हुआ है। वित्त वर्ष 2023 में निर्यात 85,754 यूनिट का रहा है, जबकि मार्च 2023 में 6,200 यूनिट का निर्यात हुआ है।

मार्च 2023 में कंपनी ने सोनेट की 8,677 यूनिट की बिक्री की है, जो मार्च 2022 में बेचीं गई 6,871 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 26.28 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं फरवरी 2023 में सोनेट की 9,836 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो मासिक आधार पर 11.78 प्रतिशत की गिरावट है। पिछले महीनें सोनेट कंपनी के पोर्टफोलियो में सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा है।

2023 किआ सोनेट को हाल ही में लॉन्च किया गया और इसकी कीमत 7.79 लाख रूपए से लेकर 13.09 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। यह नए RDE और BS6 चरण 2 उत्सर्जन मानदंडों का अनुपालन करने वाले इंजनों के साथ फीचर अपडेट प्राप्त करती है।

वहीं पिछले महीनें किआ सेल्टोस की कुल मिलाकर 6,554 यूनिट की बिक्री हुई है, जो मार्च 2022 में बेचीं गई 8,415 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 22 फीसदी की गिरावट है। वहीं कंपनी ने फरवरी 2023 में सेल्टोस की 8,012 यूनिट की बिक्री की थी, जो मासिक आधार पर 18 फीसदी की गिरावट है। कंपनी 2023 सेल्टोस फेसलिफ्ट पर भी काम कर रही है और इसके इस साल के मध्य तक लॉन्च होने की उम्मीद है।

किआ कैरेंस की बिक्री मार्च 2022 में बेची गई 7,008 यूनिट की तुलना में पिछले महीनें 6,102 यूनिट की रही है, जो सालाना आधार पर 12.93 प्रतिशत की गिरावट है। वहीं फरवरी 2023 में इसकी 6,248 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 2.34 फीसदी की गिरावट है। वहीं कार्निवल पिछले महीनें 168 यूनिट की बिक्री हुई है, जो मार्च 2022 में बेची गई 328 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 48 फीसदी की गिरावट है।