2026 में Kia India की शानदार शुरुआत, जनवरी में 27,603 यूनिट्स बिकीं

किआ ने जनवरी 2026 में कुल 27,603 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है, जो जनवरी 2025 में बेची गई 25,025 यूनिट्स की तुलना में 10.3 फीसदी की सालाना वृद्धि है

Kia India ने कैलेंडर वर्ष 2026 की शुरुआत शानदार तरीके से की है। कंपनी ने जनवरी 2026 में कुल 27,603 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है, जो जनवरी 2025 में बेची गई 25,025 यूनिट्स की तुलना में 10.3 फीसदी की सालाना वृद्धि है। यह प्रदर्शन Kia की निरंतर ग्रोथ, मजबूत बाजार मांग और भारतीय ग्राहकों के बीच इसके प्रीमियम और अलग पहचान वाले प्रोडक्ट्स की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है।

जनवरी 2026 में किआ की बिक्री को इसके प्रमुख मॉडलों से मजबूती मिली है। ऑल-न्यू किआ सेल्टोस को बाजार से शानदार प्रतिक्रिया मिली है, जबकि किआ सॉनेट ने कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। इसके अलावा, Kia Carens Clavis और Clavis EV ने भी ग्राहकों के बीच अच्छा रिस्पॉन्स हासिल किया है। किआ सेल्टोस पहले से ही मिड-साइज़ SUV सेगमेंट में एक प्रभावशाली नाम रही है।

किआ सोनेट कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में ब्रांड की पकड़ को लगातार मजबूत कर रही है। वहीं, कैरेंस रेंज ने MPV और इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में Kia की मौजूदगी को और मजबूत बनाया है। इससे साफ है कि अब ग्राहक ज्यादा उपयोगी और भविष्य के लिए तैयार गाड़ियों को पसंद कर रहे हैं।

Kia Sonet
Pic Source: Paul Victor

इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए Kia India के सीनियर वाइस-प्रेसिडेंट (सेल्स एंड मार्केटिंग) श्री अतुल सूद ने कहा कि “2026 की यह सकारात्मक शुरुआत किआ ब्रांड पर ग्राहकों के बढ़ते भरोसे को दर्शाती है। उन्होंने बताया कि नई Seltos को मिली मजबूत प्रतिक्रिया, Sonet की स्थिर मांग और Carens Clavis व Clavis EV की बढ़ती लोकप्रियता, कंपनी के संतुलित और मजबूत प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को साबित करती है।”

किआ अपने डिज़ाइन, टेक्नोलॉजी और सेफ्टी फीचर्स पर खास फोकस के लिए जानी जाती है। नई Seltos और Sonet में सेगमेंट-लीडिंग कनेक्टिविटी और एडवांस्ड ड्राइवर-असिस्टेंस फीचर्स दिए गए हैं। वहीं, Carens Clavis 6-सीटर और 7-सीटर कॉन्फ़िगरेशन के साथ एक वर्सेटाइल थ्री-रो केबिन ऑफर करती है। इसके अलावा, Clavis EV, Kia की पहली मेड-इन-इंडिया इलेक्ट्रिक कार है, जो 7-सीटर EV सेगमेंट में कंफर्ट, सेफ्टी और यूजर-फ्रेंडली टेक्नोलॉजी के साथ एक नया विकल्प पेश करती है।

carens clavis EV (1)

देशभर में Kia India का नेटवर्क तेजी से विस्तार कर रहा है। कंपनी के पास अब 376 शहरों में 841 टचपॉइंट्स हैं, जिससे ग्राहकों को सेल्स, सर्विस और ओनरशिप सपोर्ट आसानी से मिल रहा है। इसके साथ ही, 122 Certified Pre-Owned आउटलेट्स ग्राहकों को आसान एक्सचेंज, इंस्टेंट पेमेंट और परेशानी-मुक्त ओनरशिप ट्रांसफर की सुविधा प्रदान कर रहे हैं। अपने मजबूत प्रोडक्ट पोर्टफोलियो और कस्टमर-सेंट्रिक अप्रोच के साथ, Kia India आने वाले महीनों में भी बिक्री की इस सकारात्मक गति को बनाए रखने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रही है।