Kia Carens Clavis EV GT-Line और X-Line वेरिएंट हुए लॉन्च, अब मिलेगा 6-सीटर ऑप्शन

Kia Carens Clavis EV में नए प्रीमियम वेरिएंट जोड़े गए हैं और अब इसमें 6-सीटर का नया विकल्प भी मिल रहा है

किआ ने अपनी ऑल-इलेक्ट्रिक एमपीवी Carens Clavis को अपडेट के साथ और ज्यादा आकर्षक बना दिया है। कंपनी ने इसमें नए वेरिएंट्स, नया सीटिंग लेआउट और कई फीचर अपग्रेड्स जोड़े हैं। इस अपडेट की सबसे बड़ी खासियत 6-सीटर कॉन्फिगरेशन का जुड़ना है, जिसमें सेकेंड रो में कैप्टन सीट्स दी गई हैं।

यह नया लेआउट HTX (E), HTX, HTX+, GTX, GTX+ और X-Line जैसे कई वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जबकि पहले वाला 7-सीटर विकल्प भी जारी रखा गया है, जिससे ग्राहकों को अपनी जरूरत के अनुसार विकल्प मिल सके। पावरट्रेन की बात करें तो इसमें पहले की तरह दो बैटरी विकल्प मिलते हैं।

42 kWh बैटरी पैक एक बार चार्ज करने पर 404 किमी की रेंज देता है, जबकि बड़ा 51.4 kWh बैटरी पैक 490 किमी तक की रेंज देता है। इसमें मिलने वाले इलेक्ट्रिक मोटर 99 kW और 126 kW की पावर जनरेट करते हैं और दोनों में 255 Nm टॉर्क मिलता है। साथ ही फास्ट चार्जिंग के जरिए बैटरी को 10 से 80 प्रतिशत तक सिर्फ 39 मिनट में चार्ज किया जा सकता है।

carens clavis EV (1)

Battery Pack

Seating Configuration

Trim

Price (INR)

Standard Range

(42 kWh)

7-Seater

HTK+

1,799,000

HTX E

1,999,000

HTX

2,049,000

6-Seater

HTX E

1,999,000

HTX

2,049,000

Extended Range

(51.4 kWh)

7-Seater

HTX E ER

2,199,000

HTX ER

2,249,000

GTX*

2,299,000

HTX+ ER

2,449,000

GTX+

2,499,000

X-Line

2,499,000

6-Seater

HTX E ER

2,199,000

HTX ER

2,249,000

GTX*

2,299,000

HTX+ ER

2,449,000

GTX+

2,499,000

X-Line

2,499,000

इस अपडेट में एक्सटेंडेड रेंज वर्जन के लिए GT-Line और X-Line ट्रिम्स भी जोड़े गए हैं। GT-Line (GTX और GTX+) वेरिएंट्स में स्पोर्टी डिजाइन एलिमेंट्स जैसे नए अलॉय व्हील्स, लाइम ब्रेक कैलिपर्स और मेटल पैडल्स मिलते हैं, जबकि X-Line वर्जन को ज्यादा रग्ड लुक दिया गया है, जिसमें डार्क गन मेटल कलर और डार्क एक्सटीरियर एलिमेंट्स शामिल हैं।

कीमत की बात करें तो 42 kWh बैटरी वाला स्टैंडर्ड रेंज वर्जन 17.99 लाख रुपये से शुरू होकर 20.49 लाख रुपये तक जाता है। वहीं 51.4 kWh बैटरी वाले एक्सटेंडेड रेंज वेरिएंट्स की कीमत 21.99 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप मॉडल GTX+ और X-Line के लिए 24.99 लाख रुपये (सभी कीमतें एक्स-शोरूम) तक जाती हैं।

carens clavis EV

फीचर्स की बात करें तो हाई वेरिएंट्स में अब डिजिटल चाबी और बैटरी हीटर जैसे नए फीचर्स दिए गए हैं। केबिन में 26.62-इंच का ड्यूल पैनोरैमिक डिस्प्ले सेटअप, 85 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स और ड्यूल-पेन पैनोरैमिक सनरूफ जैसी सुविधाएं पहले की तरह मौजूद हैं। इसके अलावा MyKia ऐप के जरिए 15,000 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट्स तक पहुंच, रूट प्लानिंग और पेमेंट इंटीग्रेशन जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं, जबकि देशभर में 100 से ज्यादा डीलरशिप्स पर DC फास्ट चार्जिंग की सुविधा दी जा रही है।

Related

महिंद्रा Thar 3-Door फेसलिफ्ट टेस्टिंग के दौरान फिर दिखी, डिजाइन में होंगे बदलाव

महिंद्रा Thar 3-Door फेसलिफ्ट में नया फ्रंट डिजाइन और...

Yamaha R2 भारतीय बाजार में हुई लॉन्च, कीमत 2.30 लाख से लेकर 2.53 लाख तक

यामाहा R2 में नया 204cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड और फ्यूल-इंजेक्टेड...

TVS Jupiter Dual Tone Spectral Range भारत में हुई लॉन्च, कीमत 89,825 रुपये

TVS Jupiter Spectral Range में कुछ सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स, ड्यूल-टोन...