फरवरी 2022 में किआ की बिक्री के आंकड़े – सोनेट, सेल्टोस, कार्निवल, कैरेंस

kia carens_-20

फरवरी 2022 में किआ सेल्टोस 6,575 यूनिट के साथ ब्रांड की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है, जो की फरवरी 2021 में बेची गई 8,305 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 21 फीसदी की गिरावट है

किआ इंडिया ने फरवरी 2022 की बिक्री के आकड़ों को जारी कर दिया है और किआ पिछले महीने भारतीय बाजार में कुल मिलाकर 18,121 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में पांचवें स्थान पर रही है, जो कि फरवरी 2021 में बेची गई 16,702 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि है। हालाँकि किआ ने जनवरी 2022 में कुल 19,319 यूनिट की बिक्री की थी, जो कि मासिक आधार पर 6 प्रतिशत की गिरावट है।

फरवरी 2022 में किआ सेल्टोस 6,575 यूनिट की बिक्री के साथ ब्रांड की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनकर उभरी है। हालाँकि फरवरी 2021 में इसकी 8,305 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो कि सालाना आधार पर 21 फीसदी की गिरावट है। इसके अलावा जनवरी 2022 में सेल्टोस की 11,483 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो मासिक आधार पर 43 फीसदी की गिरावट है।

वहीं किआ सोनेट फरवरी 2022 में 6,154 यूनिट की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही है, जबकि 2021 में इसी अवधि के दौरान इसकी 7,997 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो कि सालाना आधार पर 23 प्रतिशत की गिरावट है। इसके साथ ही सोनेट की जनवरी 2022 में भी 6,904 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो कि मासिक आधार पर 11 फीसदी की गिरावट है। kia seltos-4

मॉडल फरवरी 2022 फरवरी 2021
1. किआ सेल्टोस (-21%) 6,575 8,305
2. किआ सोनेट (-23%) 6,154 7,997
3. किआ कैरेंस 5,109
4. किआ कार्निवल (-29%) 283 400
कुल (8%) 18,121 16,702

वहीं हाल ही में लॉन्च हुई तीन पंक्ति वाली कार किआ कैरेंस ने ब्रांड की बिक्री को नए सिरे से परिभाषित किया है और यह खरीददारों के एक बड़े वर्ग का ध्यान आकर्षित करने में कामयाब रही है। कंपनी ने फरवरी 2022 में कैरेंस की 5,109 यूनिट की बिक्री की है। इसके साथ ही इसे अब तक 50,000 से भी ज्यादा की बुकिंग मिल चुकी है। खरीददारों के लिए कैरेंस 6-सीटर और 7-सीटर वेरिएंट में उपलब्ध है और इसकी कीमत 8.99 लाख रूपए से लेकर 16.99 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

कैरेंस सेल्टोस प्लेटफॉर्म के स्ट्रेच्ड वर्जन पर आधारित है और इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, सिंगल-पैन सनरूफ, इंडिविजुअल रूफ-माउंटेड रियर एसी वेंट्स जैसे फीचर्स आते हैं। और इसी तरह उम्मीद की जा रही है कि किआ आने वाले महीनों में सेल्टोस का फेसलिफ्टेड वर्जन लॉन्च करेगी।
kia carnival2वहीं किआ कार्निवल की पिछले महीने भारतीय बाजार में कुल मिलाकर 283 यूनिट की बिक्री हुई है। इसके मुकाबले फरवरी 2021 में इसकी 400 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो कि सालाना आधार पर 29 प्रतिशत की गिरावट है। किआ ने कार्निवल की जनवरी 2022 में भी 357 यूनिट की बिक्री की थी, जो कि मासिक आधार पर 21 फीसदी की गिरावट है।