आसान EMI और कम डाउन पेमेंट पर खरीदें Kia Carens Clavis EV, BaaS प्लान हुआ लॉन्च

किआ Carens Clavis EV BaaS के स्टैंडर्ड पैक की एक्स-शोरूम कीमत 17.99 लाख रुपये है, जबकि इसकी डाउन पेमेंट 51,520 रुपये से शुरू होती है

किआ इंडिया ने Carens Clavis EV के लिए नया Battery-as-a-Service (BaaS) फाइनेंस प्रोग्राम लॉन्च किया है। इस योजना में कंपनी ने ड्यूल-लोन मॉडल अपनाया है, जिसके तहत गाड़ी के बॉडी (चेसिस) और बैटरी के लिए अलग-अलग लोन अकाउंट बनाए जाएंगे। स्टैंडर्ड बैटरी पैक की एक्स-शोरूम कीमत 17.99 लाख रुपये रखी गई है।

इसके लिए शुरुआती डाउन पेमेंट 51,520 रुपये से शुरू होती है, जबकि चेसिस की कीमत 12.84 लाख रुपये है। इसकी महीने की EMI 26,650 रुपये से शुरू होगी। वहीं एक्सटेंडेड बैटरी पैक की एक्स-शोरूम कीमत 21.99 लाख रुपये तय की गई है। इसमें 60,452 रुपये से डाउन पेमेंट शुरू होती है, चेसिस की कीमत 15.94 लाख रुपये है और EMI 33,099 रुपये प्रति माह से शुरू होगी।

दोनों वेरिएंट्स में बैटरी सब्सक्रिप्शन की कीमत 3.3 रुपये प्रति किलोमीटर रखी गई है। वाहन के लिए 60 महीनों का लोन टेन्योर मिलेगा, जबकि बैटरी के लिए 96 महीनों की अवधि तय की गई है। इस प्रोग्राम को ICICI Bank, HDFC Bank, Axis Bank, Kotak Mahindra Bank और Bajaj Finserv का सहयोग मिला है।

carens clavis EV (1)

बैटरी के लिए लंबी अवधि वाला लोन ग्राहकों की मासिक किस्तों को कम रखने में मदद करेगा। साथ ही, बैटरी और वाहन की कीमत अलग होने से ग्राहकों को यह साफ समझ आएगा कि वे किस हिस्से के लिए कितना भुगतान कर रहे हैं। कम दूरी तय करने वाले ग्राहकों के लिए प्रति किलोमीटर बैटरी शुल्क वाला मॉडल ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

Carens Clavis EV किआ की भारत में बनी पहली इलेक्ट्रिक कार है, जिसे 2025 में लॉन्च किया गया था। चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की बात करें तो MyKia ऐप पर मौजूद K-Charge प्लेटफॉर्म के जरिए Clavis EV मालिकों को देशभर में 15,000 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट्स का एक्सेस मिलता है। इसमें लाइव चार्जर उपलब्धता, EV रूट प्लानिंग और इंटीग्रेटेड पेमेंट जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं।

carens clavis EV

किआ के 100 से ज्यादा डीलरशिप्स पर DC फास्ट चार्जर लगाए गए हैं, जबकि 267 से अधिक EV-रेडी वर्कशॉप्स सर्विस सपोर्ट के लिए उपलब्ध हैं। भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में BaaS मॉडल पहले ही सफल साबित हो चुका है। TVS और Hero जैसी कंपनियां इसका इस्तेमाल कर चुकी हैं और अब कई अन्य ब्रांड भी इस विकल्प को अपनाने पर विचार कर रहे हैं।

हालांकि, पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में यह मॉडल अभी शुरुआती दौर में है। ऐसे में Carens Clavis EV के साथ किआ का इस क्षेत्र में उतरना ग्राहकों के लिए एक भरोसेमंद चार-पहिया विकल्प लेकर आया है। इलेक्ट्रिक MPV और फैमिली SUV सेगमेंट में बढ़ते मुकाबले के बीच किआ का यह कदम कंपनी के लिए काफी फायदेमंद माना जा रहा है।