
जुलाई 2026 में Comet EV, ZS EV और Windsor EV ने कंपनी की बिक्री बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है
JSW MG Motor India ने जुलाई 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरे महीने अपनी अब तक की सबसे अधिक मासिक होलसेल बिक्री दर्ज की है। कंपनी ने जुलाई 2026 में कुल 8,158 वाहनों की होलसेल बिक्री की है, जो पिछले साल जुलाई 2025 की तुलना में 22 प्रतिशत अधिक है। इसके साथ ही कंपनी की रिटेल बिक्री भी लगातार दूसरे महीने मजबूत बनी रही, जिससे भारतीय बाजार में ब्रांड की बढ़ती लोकप्रियता साफ दिखाई देती है।
कंपनी के इस बेहतर प्रदर्शन में उसके न्यू एनर्जी व्हीकल (NEV) पोर्टफोलियो की सबसे बड़ी भूमिका रही। जुलाई 2026 में JSW एमजी मोटर इंडिया के इलेक्ट्रिक और अन्य न्यू एनर्जी वाहनों ने अब तक की सबसे अधिक होलसेल बिक्री दर्ज की। खास बात यह रही कि कंपनी की कुल बिक्री में NEV मॉडल्स की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक रही। यह आंकड़ा बताता है कि भारतीय ग्राहक तेजी से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को अपना रहे हैं और पर्यावरण के अनुकूल वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है।
कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराग मेहरोत्रा ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि “जुलाई का प्रदर्शन ग्राहकों के भरोसे और कंपनी के मजबूत उत्पाद पोर्टफोलियो का परिणाम है। उन्होंने कहा कि लगातार बेहतर रिटेल बिक्री यह साबित करती है कि ग्राहक कंपनी के वाहनों और नई तकनीकों को पसंद कर रहे हैं। आने वाले समय में JSW MG Motor India अपने उत्पाद पोर्टफोलियो का और विस्तार करेगी, ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने पर ध्यान देगी और MG ADAPT जैसे नए ओनरशिप समाधान पेश करेगी। साथ ही कंपनी भारत में टिकाऊ और स्वच्छ मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए भी लगातार काम करती रहेगी।”

कंपनी के पोर्टफोलियो में पेट्रोल-डीजल और न्यू एनर्जी व्हीकल (NEV) दोनों शामिल हैं। इसी विविध पोर्टफोलियो की बदौलत कंपनी अलग-अलग ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने में सफल रही है। कंपनी के पोर्टफोलियो आज पेट्रोल, इलेक्ट्रिक और न्यू एनर्जी वाहनों के साथ काफी मजबूत हो चुका है। कंपनी के लाइनअप में MG Comet EV, MG Windsor EV, MG ZS EV, MG Astor, MG Hector, MG Majestor, MG M9 और Cyberster जैसे मॉडल शामिल हैं।
हाल ही में कंपनी ने अपना नया MG ADAPT (Advanced Drive Architecture Platform Technology) प्लेटफॉर्म पेश किया था। यह भारत का पहला मल्टी न्यू एनर्जी व्हीकल (NEV) प्लेटफॉर्म है, जिस पर इलेक्ट्रिक वाहन (EV), हाइब्रिड (HEV), प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) और रेंज एक्सटेंडर इलेक्ट्रिक वाहन (REEV) तैयार किए जा सकेंगे।

कंपनी इस नए प्लेटफॉर्म पर आधारित दो नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इनमें एक पूरी तरह इलेक्ट्रिक SUV और एक प्लग-इन हाइब्रिड SUV शामिल है। इन दोनों मॉडलों को टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है और इनके इसी वित्त वर्ष में लॉन्च होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये नई SUVs 5-सीटर और 7-सीटर विकल्पों में आएंगी।