
JSW MG मोटर इंडिया ने 400 दिनों से भी कम समय में MG Windsor की 50,000 यूनिट्स बेच दी हैं
JSW MG मोटर इंडिया ने आज बताया कि MG Windsor ने सिर्फ़ एक साल में 50,000 यूनिट्स की बिक्री का बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है। इसके साथ ही MG Windsor भारत की पहली ऐसी इलेक्ट्रिक कार बन गई है जिसने सबसे कम समय में 50,000 बिक्री का आंकड़ा पार किया है। यह सफलता दिखाती है कि MG Windsor भारत के 4-व्हीलर EV सेगमेंट में लगातार अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है।
यह माइलस्टोन साबित करता है कि MG Windsor उन ग्राहकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है जो आधुनिक और टिकाऊ मोबिलिटी समाधान तलाश रहे हैं। सिर्फ़ बड़े शहर ही नहीं, बल्कि छोटे शहरों से भी इस इलेक्ट्रिक कार को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, जो बताता है कि भारत इलेक्ट्रिक मोबिलिटी अपनाने के लिए तैयार है। MG Windsor की सफलता का कारण इसका आधुनिक डिज़ाइन, बढ़िया परफॉर्मेंस और शानदार ओनरशिप अनुभव है, जो आज के उपभोक्ताओं को पसंद आ रहा है।
इस मौके पर JSW MG मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराग Mehrotra ने कहा, “जब हमने Windsor EV लॉन्च की थी, हमारा लक्ष्य एक ऐसी इलेक्ट्रिक कार देना था जो प्रैक्टिकल हो, स्टाइलिश हो और पैसों की पूरी कीमत वसूल करे। साथ ही भारत में EV अपनाने की रफ्तार बढ़ाए। Windsor EV ने रिकॉर्ड समय में 50,000 बिक्री का आंकड़ा छुआ है, जो भारत की EV यात्रा में एक बड़ा कदम है और यह दिखाता है कि ग्राहक EV को काफी पसंद कर रहे हैं।”

हाल ही में JSW MG मोटर इंडिया ने MG Windsor Inspire नाम की लिमिटेड-एडिशन सीरीज़ लॉन्च की थी, जिसे भारत के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने पेश किया था। MG Windsor, भारत की पहली Intelligent CUV, ने EV सेगमेंट में नया बदलाव लाते हुए खुद को एक मॉडर्न और शानदार कार के रूप में स्थापित किया है।
यह कार आराम, स्टाइल और नई तकनीक का बेहतरीन मिश्रण पेश करती है। भारत में MG Windsor ईवी की शुरुआती कीमत BaaS योजना के तहत 9.99 लाख रुपये है, जिसमें बैटरी का किराया 3.9 रुपये प्रति किलोमीटर है। MG विंडसर ईवी 136 पीएस की पावर और 200 एनएम का टॉर्क देती है। एमजी विंडसर में फ्यूचरिस्टिक ‘एयरोग्लाइड’ डिज़ाइन है।

कार के अंदर बिजनेस-क्लास आराम दिया गया है, जिसमें 135 डिग्री तक झुकने वाली ‘एयरो लाउंज’ सीटें हैं, जो अत्यधिक आराम प्रदान करती हैं। इसके अतिरिक्त, सेंटर कंसोल पर बड़ा 15.6 इंच का ग्रैंडव्यू टच डिस्प्ले मिलता है। विंडसर ईवी एक्सक्लूसिव प्रो ट्रिम 52.9 kWh बैटरी पैक द्वारा संचालित है और MIDC परिस्थितियों में 449 किमी की प्रमाणित रेंज प्रदान करता है। एसेंस प्रो वेरिएंट लेवल 2 ADAS, V2V और V2L क्षमताओं से भी लैस है।