JSW MG का मिडनाइट कार्निवल: 11 करोड़ तक के इनाम के साथ लंदन यात्रा जीतने का मौका

MG Windsor

मिडनाइट कार्निवल के तहत ग्राहकों को कुल 11 करोड़ रुपये तक के इनाम मिलेंगे और इसमें लंदन घूमने का मौका, 3 दिन/2 रातों के छुट्टी वाउचर सहित दूसरे उपहार पाने का मौका भी शामिल है

JSW MG Motor India ने अपने ग्राहकों के भरोसे और इस वर्ष दर्ज की गई मजबूत वृद्धि का जश्न मनाते हुए 5 से 7 दिसंबर 2025 तक पूरे देश में ‘मिडनाइट कार्निवल’ अभियान की घोषणा की है। इस विशेष कार्यक्रम के दौरान देशभर के सभी MG शोरूम आधी रात तक खुले रहेंगे, जिससे ग्राहकों को परिवार और दोस्तों के साथ अपनी पसंदीदा MG कारों का अनुभव लेने के लिए अतिरिक्त समय और सुविधा मिलेगी। कंपनी चाहती है कि कार खरीदना ग्राहकों के लिए एक मज़ेदार, खास और परिवार के साथ मनाया जाने वाला अनुभव बने।

JSW MG Motor India के चीफ कमर्शियल ऑफिसर विनय रैना ने कहा कि ब्रांड केवल कारें बनाने पर ही नहीं, बल्कि ग्राहकों के लिए खास अनुभव तैयार करने पर भी विश्वास रखता है। उनके अनुसार, इस साल कंपनी को ग्राहकों से जो प्रेम और भरोसा मिला है, मिडनाइट कार्निवल उसी का उत्सव है। कंपनी चाहती है कि इन तीन दिनों में MG कार खरीदने वाला हर ग्राहक एक खास उपहार के साथ अपनी नई यात्रा शुरू करे, जो उनकी ओर से ‘धन्यवाद’ कहने का एक तरीका भी है।

मिडनाइट कार्निवल के दौरान ग्राहक कुल 11 करोड़ रुपये मूल्य के सुनिश्चित इनाम जीतने का मौका पा सकते हैं। इनमें लंदन की ड्रीम ट्रिप, 3 दिन / 2 रात के हॉलिडे वाउचर, और स्क्रैच-एंड-विन इनाम शामिल हैं, जिनमें गैजेट्स और अन्य लाइफस्टाइल गिफ्ट मिल सकते हैं। इसके अलावा, आकर्षक वित्तीय विकल्प भी दिए जा रहे हैं, जैसे 3 महीने की EMI हॉलिडे और 100% ऑन-रोड फाइनेंस की सुविधा, जिससे नई कार खरीदना और भी आसान और किफायती हो जाता है।

MG hector Blackstorm-12

भारत में लॉन्च होने के बाद से JSW MG मोटर इंडिया लगातार तकनीक, सुरक्षा और आधुनिक डिजाइन पर आधारित मजबूत और विविध उत्पाद पोर्टफोलियो तैयार कर रही है। खासतौर पर MG Windsor देश की सबसे तेज़ी से बिकने वाली इलेक्ट्रिक कारों में शामिल है और अब तक 50,000 यूनिट की बिक्री दर्ज कर चुकी है।

MG ब्रांड ने मिलकर भारत की सड़कों पर 1 लाख से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों का आंकड़ा पार कर लिया है, जो कंपनी के EV फोकस और तेजी से विकसित होती लोकप्रियता को दर्शाता है। MG के अन्य मॉडल Hector, Astor, Comet, ZS और ग्लॉस्टर कंपनी की ICE और EV दोनों श्रेणियों में मजबूत उपस्थिति को और मजबूती देते हैं।

mg comet ev-11

MG अपने आधुनिक फीचर्स, स्मार्ट टेक्नोलॉजी और अच्छी सुरक्षा के साथ भारत के परिवारों को सुरक्षित, आरामदायक और भविष्य के हिसाब से तैयार गाड़ियों का भरोसेमंद ब्रांड बना हुआ है। कंपनी अगले साल भारत में हेक्टर का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करेगी, जिसे हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। वहीं Majestor एसयूवी को भी लॉन्च किया जाना है।