Jeep Wrangler Willys का स्पेशल एडिशन भारतीय बाजार में केवल 30 यूनिट तक सीमित है और इसमें विशेष डिज़ाइन एलिमेंट्स और रोमांच के लिए तैयार अपग्रेड शामिल हैं
जीप इंडिया ने आज अपनी लोकप्रिय एसयूवी Wrangler का एक नया लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया है, जिसे Wrangler Willys ‘41 Special Edition नाम दिया गया है। यह खास एडिशन 1941 की मूल मिलिट्री Willys से प्रेरित है और इसे हेरिटेज-थीम पर आधारित ऑफ-रोडर के रूप में पेश किया गया है। इसे विशेष बनाए रखने के लिए, देशभर में केवल 30 यूनिट ही बेची जाएंगी।
डिजाइन और रंग की बात करें, तो इसे एक नए ‘41 मिलिट्री ग्रीन’ रंग में पेश किया गया है, जो खासतौर पर इसी वेरिएंट के लिए तैयार किया गया है। बोनट पर “1941” का डेकल है, जो Jeep के युद्धकालीन इतिहास की याद दिलाता है। हालांकि बाहरी लुक पुरानी विरासत से प्रेरित है, लेकिन इसके फीचर्स पूरी तरह आधुनिक हैं, जैसे कि Rubicon-स्पेक Wrangler में होते हैं।
यह पेंट किसी अन्य मॉडल में नहीं मिलता है जिससे इसकी खासियत और बनी रहती है। स्टैंडर्ड फीचर्स में पावर-डिप्लॉयिंग साइड स्टेप्स, जो उपयोगिता के साथ स्टाइल भी देते हैं। साथ ही ऑल-वेदर फ्लोर मैट्स और आगे-पीछे ग्रैब हैंडल्स और वाहन के आगे और पीछे डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर सेटअप शामिल हैं।

जो लोग ज्यादा क्षमता चाहते हैं, उनके लिए Jeep ने एक एक्सक्लूसिव एक्सेसरी पैक भी पेश किया है, जो सिर्फ Willys ‘41 के लिए है। इसमें रूफ कैरियर, साइड लैडर्स और Sunrider सॉफ्ट-टॉप रूफ जैसे एडवेंचर बेस्ड फीचर्स मिलते हैं। इस पैक की कीमत 4.56 लाख रुपये रखी गई है, जिससे Willys को एक संपूर्ण एक्सपीडिशन वाहन में बदला जा सकता है।
मैकेनिकल रूप से, यह Wrangler Rubicon पर आधारित है और उसके सभी ऑफ-रोड हार्डवेयर और क्षमताओं को बरकरार रखता है। इसके मुकाबले Willys ‘41 की कीमत में 1.51 लाख रुपये का इजाफा किया गया है। जीप ने विलीज़ एमबी को पहली बार 1941 में पेश किया था, जिसे द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान सैन्य उपयोग के लिए विकसित किया गया था।
लॉन्च के मौके पर, जीप इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर कुमार प्रियेश ने कहा: “रैंगलर विलीज़ ’41 स्पेशल एडिशन एक वाहन से कहीं ज़्यादा है। यह Jeep की आज़ादी, रोमांच और ऑथेंसिटी की विरासत को सलाम है। यह ओरिजिनल Willys से प्रेरित होकर एक ऐसा एक्सक्लूसिव एडिशन है जो हेरिटेज और बोल्ड पर्सनैलिटी को एक साथ जोड़ता है।”