GST दरों में कमी के बाद जीप कंपास, मेरिडियन, रैंगलर और ग्रैंड चेरोकी की कीमतों में भारी गिरावट हुई है
जीप इंडिया ने हाल ही में लागू किए गए जीएसटी टैक्स का पूरा लाभ ग्राहकों तक पहुँचाने की घोषणा की है। 22 सितंबर 2025 से कंपनी की सभी प्रमुख गाड़ियां कंपास, मेरिडियन, रैंगलर और ग्रैंड चेरोकी की कीमतों में भारी कटौती की जाएगी। इस फैसले से जीप के मॉडल अब पहले से कहीं अधिक किफायती हो जाएंगे।
जीएसटी स्लैब में बदलाव के चलते इन गाड़ियों की एक्स-शोरूम कीमतों में लगभग 1.26 लाख रुपये से लेकर 4.8 लाख रुपये तक की कमी होगी। सटीक लाभ मॉडल और वेरिएंट पर निर्भर करेगा। इससे न केवल मिड-साइज एसयूवी बल्कि प्रीमियम और फुल-साइज़ एसयूवी सेगमेंट के ग्राहकों को भी बड़ा फायदा मिलेगा।
स्टेलेंटिस इंडिया के बिज़नेस हेड और डायरेक्टर, ऑटोमोटिव ब्रांड्स, कुमार प्रीयेश ने कहा: “जीप हमेशा से बेहतरीन वैल्यू और अपनी दमदार क्षमताओं के लिए जानी जाती है। जीएसटी सुधार ग्राहकों के लिए कीमतों को सरल और किफायती बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। हमें खुशी है कि हम इसका पूरा लाभ अपने ग्राहकों तक पहुँचा रहे हैं। इससे जीप लाइफस्टाइल अब पहले से कहीं ज्यादा लोगों की पहुंच में आएगा और यह कदम हमारे वादे को मजबूत करता है कि जीप का मालिक बनना अब सिर्फ एक सपना नहीं, बल्कि हकीकत होगा।”

| मॉडल्स | नया GST | कीमत में कमी |
| Jeep Compass | 40% | Up to 2.16 Lakhs |
| Jeep Meridian | 40% | Up to 2.47 Lakhs |
| Jeep Wrangler | 40% | Up to 4.84 Lakhs |
| Jeep Grand Cherokee | 40% | Up to 4.50 Lakhs |
मिडसाइज़ सेगमेंट की कारों पर टैक्स 45% से घटाकर 40% कर दिया गया है, जबकि बड़ी एसयूवी और प्रीमियम कारें अब 48–50% की बजाय 40% के स्लैब में आ गई हैं। मॉडल वाइज बात करें तो जीप कंपास की कीमत में 2.16 लाख रुपये तक की कटौती की गई है। वर्तमान में जीप कंपास की कीमत 18.99 लाख रूपए से लेकर ट्रेल एडिशन के लिए 25.41 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।
वहीं जीप मेरिडियन की कीमत में 2.47 लाख रुपये तक की कटौती की गई है। वर्तमान में इसकी कीमत 24.99 लाख रुपये से लेकर 36.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। जीप मेरिडियन में डुअल पैन पैनोरैमिक सनरूफ, इंटेलिजेंट एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम, स्मार्ट कनेक्टिविटी, जीप 4×4 सिस्टम के साथ सिलेक्ट-टेरेन आदि मिलता है।

जीप की रैंगलर एसयूवी की कीमत में 4.84 लाख रुपये तक की कटौती की गई है। वर्तमान में यह ऑफ-रॉडर एसयूवी दो वैरिएंट में आती है और कीमत क्रमश: 68.65 लाख रुपये और 72.65 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। वहीं ग्रैंड चेरोकी की कीमत में 4.50 लाख रुपये तक की कटौती की गई है। वर्तमान में इस एसयूवी की कीमत 67.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।