इसुजु डी-मैक्स – कीमत, पावर, माइलेज, फीचर्स, डिज़ाइन

Isuzu Dmax-4

इसुजु डी-मैक्स को 2499 सीसी, 4-सिलेंडर, कॉमन रेल, वीजीटी इंटरकूलर डीजल इंजन मिलता है, जो 78 एचपी की पावर और 176 न्यूटन मीटर का टार्क विकसित करता है

जापानी ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी इसुजु की स्थापना यूं तो साल 1916 में हुई थी, लेकिन यह कंपनी भारत में साल 2012 से इसुजु मोटर्स इंडिया के नाम से कारोबार कर रही है। कंपनी भारत में यूटिलिटी और लाइट कमर्शियल व्हीकल्स जैसे पिक-अप ट्रक बनाती और बेचती है, जो कि जनता के बीच काफी लोकप्रिय हैं। कंपनी के भारतीय पोर्टफोलियो में इसुजु डी-मैक्स, इसुजु डी-मैक्स वी-क्रॉस, इसुजु डी-मैक्स एस-कैब, इसुजु हाई-लैंडर और इसुजु MUX शामिल है, जो लोगों की विभिन्न आवश्यकताओं की पूर्ति करते हैं।

इसुजु डी-मैक्स पिकअप विश्व स्तर पर 100 से भी ज्यादा देशों में बेची जाती है और यह भारतीय खरीदारों के लिए भी ज्यादा पेलोड विकल्प, सुविधाओं, शक्तिशाली इंजन और टिकाऊपन के मिले जुले मिश्रण के साथ आती है। इस गाड़ी को डीमैक्स और डी-मैक्स सुपर स्ट्रांग के साथ दो वेरिएंट में पेश किया जाता है, जिसकी पेलोड कैपिसिटी क्रमशः 1240 किलोग्राम और 1710 किलोग्राम है। खरीददारों के लिए यह कैब चेसिस और फ्लैट डेक के साथ उपलब्ध है।

इसुजु डी-मैक्स का आकार

इसुजु डी-मैक्स के आकार की बात करें तो इसकी कुल लंबाई 5,375 मिमी, चौड़ाई 1,860 मिमी और ऊंचाई 1,800 मिमी है, जबकि कॉर्गो डेक (इनर) 2,440 मिमी लंबी, 1,725 मिमी चौड़ी और 510 मिमी ऊंची है। गाड़ी का ग्राउंड क्लीयरेंस 220 मिमी का है और व्हीलबेस 3,095 मिमी है। इसके फ्यूल टैंक की क्षमता 55 लीटर और सीटिंग कैपिसिटी ड्राइवर+1 है।

Isuzu Dmax-6

इसुजु डी-मैक्स के टायर

इसुजु डी-मैक्स के रिम का साइज 6.5Jx16 है और रेडियल टायर का साइज 205 R16C है। सस्पेंशन के लिए फ्रंट में कॉइल स्प्रिंग, डबल बिशबोन है, जबकि रियर में सेमी इलिप्टिक लीफ स्प्रिंग है। ब्रेकिंग के लिए इसे फ्रंट में ट्विन पॉट कैलिपर के साथ वेंटिलेटेड डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक मिलता है। गाड़ी को टिल्ट एडजेस्टमेंट के साथ हाइड्रोलिक पावर असिस्ट स्टीयरिंग दिया गया है।Isuzu Dmax-5

इसुजु डी-मैक्स का डिजाइन

इसुजु डी-मैक्स प्रीमियम दिखने वाला पिकअप ट्रक है और फॉण्ट में यह ब्लैक बम्पर के साथ आता है। इसुजु डी-मैक्स में नई जोड़ी हेडलैम्प्स, एलईडी लाइट्स और रिडिजाइन किए गए फॉग लैंप्स मिलते हैं साथ ही इसे स्टील व्हील्स मिलते हैं। खरीददारों के लिए यह टाइटेनियम सिल्वर, गैलेना ग्रे और स्पलैश व्हाइट के साथ तीन कलर विकल्प में उपलब्ध है।

इसुजु डी-मैक्स के फीचर्स और सेफ्टी

Isuzu Dmax-8डी-मैक्स पिकअप ट्रक में फैब्रिक सीट कवर, कई स्टोरेज स्पेस, एसी (ऑप्शनल), ब्लोअर के साथ हीटर, पावर स्टीयरिंग के साथ टिल्ट एडजस्टमेंट, सेंटर लॉकिंग, गियर शिफ्ट इंडिकेटर, हाई कंट्रास्ट और स्टाइलिश के साथ आधुनिक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलते हैं।सेफ्टी फीचर्स में कोलैप्सेबल स्टीयरिंग व्हील, वेंटिलेटेड फ्रंट डिस्क ब्रेक, चेसिस और केबिन क्रंपल जोन, डोर साइड इंट्रूज़न बीम, इंजन बॉटम गार्ड के साथ स्टील स्किड प्लेट, दिन और रात के अंदर रियर व्यू मिरर, पावर विंडो और ट्यूबलेस टायर शामिल हैं।

इसुजु डी-मैक्स की इंजन पावर और परफार्मेंस

इसुजु डी-मैक्स को पावर देने के लिए 2499 सीसी, 4-सिलेंडर, कॉमन रेल, वीजीटी इंटरकूलर डीजल इंजन दिया गया है, जो कि 3800 आरपीएम पर 78 एचपी की पावर और 1500-2400 आरपीएम पर 176 न्यूटन मीटर का टॉर्क विकसित करता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जुड़ा है।

इसुजु डी-मैक्स का माइलेज

इसुजु का दावा है कि डी-मैक्स का माइलेज 14 किमी प्रति लीटर का है।

Isuzu Dmax-7

इसुजु डी-मैक्स की कीमत और प्रतिद्वंदी

भारत में इसुजु डी-मैक्स को डीमैक्स (1240 किलो पेलोड कैपिसिटी) और डी-मैक्स सुपर स्ट्रांग (1710 किलो पेलोड कैपिसिटी) के साथ दो वेरिएंट में पेश किया जाता है, जिसकी कीमत 9.72 लाख रूपए और 10.27 लाख (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) रूपए है। भारत में इसका मुकाबला महिंद्रा बोलेरो पिकअप और टाटा योद्धा से है।