भारत की पहली महिंद्रा स्कॉर्पियो जो 26-इंच के अलॉय व्हील से है लैस

Mahindra-Scorpio-26-inch-alloy-wheels

यहाँ मॉडिफाइड महिंद्रा स्कॉर्पियो को देखें जो 26-इंच के अलॉय व्हील से लैस है और इसमें रिम्स को समायोजित करने के लिए लिफ्ट किट लगानी पड़ी जिससे कार की ऊंचाई दो इंच बढ़ गई

लोग अक्सर अपनी कारों के अलॉय व्हील्स को अपग्रेड करते हैं, क्योंकि ये किसी भी वाहन के लुक और रोड प्रेजेंस को बदलने का सबसे आसान तरीका है। हाल ही में एक मॉडिफाई महिंद्रा स्कॉर्पियो को देखा गया गया है, जिसने सबको हैरान कर रखा है। दरअसल यह स्कॉर्पियो 26-इंच के अलॉय व्हील से लैस है।

इस मॉडिफाई महिंद्रा स्कॉर्पियो के वीडियो को Wheels Hub नाम के यूट्यूब चैनल पर स्पीडी सिंह द्वारा अपलोड किया है, जो कि मूलरूप से मोहाली का है। हालाँकि ये अलॉय व्हील केवल दिखने में अच्छे लग सकते हैं, लेकिन ये सवारी की गुणवत्ता को प्रभावित करते हैं। इस व्हील के साथ कार को चलाने में भी काफी सावधानी बरतनी होगी।

वास्तव में स्कॉर्पियो का स्टॉक अलॉय व्हील्स का आकार 16-इंच का होता है। इस तरह से निश्चित तौर पर इस स्कॉर्पियो के आकार को 10-इंच बढ़ा दिया गया है। इससे वाहन का ग्राउंड क्लीयरेंस निश्चित रूप से काफी बढ़ रहा है। वीडियो में बताया गया है कि इसमें अलॉय व्हील लगाने के दौरान कई छोटी-छोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।

इसलिए एसयूवी की गतिशीलता में कुछ बदलाव किए गए थे। उदाहरण के लिए इसमें एक लिफ्ट किट लगानी पड़ी जिससे कार की ऊंचाई दो इंच बढ़ गई। इसके परिणामस्वरूप ग्राउंड क्लीयरेंस में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। मॉड शॉप ने सबसे पहले मडफ्लैप्स को संशोधित किया और फिर इसे कार पर स्थापित किया गया है। इसके बाद शॉक एब्जॉर्बर और कैमर का अलाइनमेंट किया गया और टायर का साइज मुलतः 295/30 R26 है। इस अलॉय व्हील्स के पीछे LED लाइट रिंग्स भी हैं और इस टायर की कुल कीमत 2.5 लाख रूपए बताई जा रही है।

दरअसल पहियों की कीमत 2.5 लाख रूपए और प्रत्येक टायर की कीमत 40,000 रूपए थी। अन्य परिवर्तनों की कीमत सहित, इस मॉडिफिकेशन की अंतिम लागत 4.25 लाख रुपये से अधिक थी। वीडियो में एक खरीददार को भी देख सकता है, जिसका नाम एमडी चौधरी है और वह हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है।एमडी चौधरी ने मॉड शॉप को कार में 28 इंच के अलॉय व्हील लगाने की बात थी, लेकिन मॉड शॉप ने इसके लिए मना कर दिया। खरीददार ने यह मॉडिफिकेशन केवल इसलिए किया क्योंकि इससे उसकी कार अलग दिखे। इसके अलावा स्कॉर्पियो में अन्य कोई बदलाव नहीं किया गया है और फीचर्स व इंजन भी वही है, जो रेग्यूलर मॉडल के साथ आता है।

बता दें कि महिंद्रा देश में स्कॉर्पियो के नए जेनरेशन को भी लॉन्च करने की योजना बना रही है और इसे देश में इस साल के मध्य तक एक्सटीरियर, इंटीरियर और फीचर्स में बड़े पैमाने पर बदलाव के साथ पेश किया जाएगा। कार का वजन पहले के मुकाबले कम होगा, लेकिन इसका आकार बड़ा होगा। इसे पावर देने के लिए 2.0 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और 2.2 लीटर का टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन मिल सकता है।