भारतीय इंजीनियर ने लकी ड्रॉ में जीती 4 करोड़ की Lamborghini Urus

अगर आप अपने लिए शिद्दत से नौकरी की तलाश कर रहे हों और इसकी जगह आपको एक लेम्बोर्गिनी (Lamborghini) और 19 लाख रूपए मिल जाए तो आपकी क्या प्रतिक्रिया होगी?

किसी भी व्यक्ति के लिए लेम्बोर्गिनी (Lamborghini) कार का मालिक होना सपना सच होने जैसा है और हर कोई इसे सच नहीं कर सकता है। हालांकि कुछ लोग भाग्यशाली होते हैं, जिनकी किस्मत कभी कभी चमक जाती है। हम बात कर रहे हैं कि केरल साउंड इंजीनियर शिबू पॉल की, जिन्होंने हाल ही में एक लकी ड्रा में लेंबॉर्गिनी उरूस (Lamborghini Urus) कार जीती है।

आपको बता दें कि पॉल करीब एक साल पहले लिननेट जोसेफ से शादी करने के बाद ब्रिटेन (यूके) में बस गए थे। जोसेफ नॉटिंघम सिटी अस्पताल में नर्स के रूप में कार्यरत हैं, लेकिन इसी दौरान कोराना वायरस के कारण पॉल की नौकरी चली गई और वे इमेल करके नौकरी ढ़ूढ़ रहे थे। इसी कड़ी में पिछले 7 जुलाई 2020 को पॉल जब नौकरी के लिए भेजी गई ईमेल के जवाब का देख रहे थे, तभी उनके दरवाजे पर एक दस्तक हुई।

इसके बाद पॉल ने दरवाजा खोला तो उन्होंने देखा कि नीचे BOTB (Best Of The Best) की ओर से एक ब्रांड न्यू Lamborghini Urus कार उनका इंतजार कर रही है। एक बार तो उन्हें इस बात पर विश्वास ही नहीं हुआ। पॉल को शुरू शुरू में लगा कि उनके साथ मजाक किया जा रहा है।

तभी बीओटीबी की टीम ने पॉल को कार का बूट खोलने के लिए कहा तो कार के अंदर 20,000 पाउंड (करीब 19 लाख रुपये) का नकद पुरस्कार और शैम्पेन की एक बोतल थी। इसके बाद उरुस में बैठकर पॉल ने कहा कि मैं राजा हूँ और अपनी पत्नी को गले लगा लिया। पॉल ने ब्रिटेन के एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में कहा कि मैंने कभी इसकी उम्मीद नहीं की थी। पिछले साल हम कैम्ब्रिज में थे, लेकिन अभी कोरोनावायरस की वजह से नौकरी मिलना मुश्किल हो गया है।

पॉल और उनकी पत्नी ने कहा कि उन्होंने अभी तक कोई योजना नहीं बनाई है कि जीती गई कार और पुरस्कार राशि का क्या करना है, लेकिन यह जरूर है कि ये राशि अब भविष्य में उनकी बहुत मदद करेगी। लिनेट ने कहा कि वे अभी भी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और पिछले दो महीनों से काफी दुखी थे। मैं कार्य पर जा रही थी, लेकिन उनकी कोई मदद नहीं कर सकी।

Indian man wins lamborghini urus in lucky draw1

आपको बता दें कि इंग्लैंड में लम्बोर्गिनी उरुस की कीमत £ 164,000 है, जो लगभग 1.56 करोड़ रुपए के बरारबर है। इसके विपरीत भारत में इस लग्जरी कार की कीमत करीब 3.1 करोड़ (एक्स-शोरूम, पैन इंडिया) है। यह कार ट्विन-टर्बो 4.0-लीटर वाले वी8 इंजन द्वारा संचालित है, जो 650 पीएस की मैक्सिमम पावर और 850 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करती है। कार का इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है

Related

महिंद्रा Thar 3-Door फेसलिफ्ट टेस्टिंग के दौरान फिर दिखी, डिजाइन में होंगे बदलाव

महिंद्रा Thar 3-Door फेसलिफ्ट में नया फ्रंट डिजाइन और...

Yamaha R2 भारतीय बाजार में हुई लॉन्च, कीमत 2.30 लाख से लेकर 2.53 लाख तक

यामाहा R2 में नया 204cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड और फ्यूल-इंजेक्टेड...

TVS Jupiter Dual Tone Spectral Range भारत में हुई लॉन्च, कीमत 89,825 रुपये

TVS Jupiter Spectral Range में कुछ सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स, ड्यूल-टोन...