MG Cyberster इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्सकार की मालकिन बनी भारतीय क्रिकेटर शेफाली वर्मा

MG Cyberster

MG Cyberster इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्सकार 510 PS की पावर और 725 Nm का टॉर्क पैदा करती है और यह केवल 3.2 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है

भारतीय क्रिकेटर शेफाली वर्मा ने दुनिया की सबसे तेज़ MG कार, MG Cyberster की डिलीवरी ली है। MG साइबरस्टर का बोल्ड डिज़ाइन, आधुनिक तकनीक और दमदार परफॉर्मेंस उनकी पसंद को दर्शाता है। शेफाली भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट खेलने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी हैं और उन्होंने 2025 महिला ICC वर्ल्ड कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

भारतीय बाजार में MG Cyberster की कीमत 74.99 लाख रुपये है। यह एक मॉडर्न ओपन-टॉप परफॉर्मेंस कार है, जिसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर लगे हैं और ये ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम के साथ आती है। MG पहले मालिक को बैटरी पर लाइफटाइम वारंटी दे रही है और गाड़ी पर 3 साल/अनलिमिटेड किलोमीटर की वारंटी मिलेगी। साइबरस्टर को भारत के 13 शहरों में MG Select शोरूम्स के जरिए बेचा जा रहा है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि इसकी कीमत में 3.3 kW पोर्टेबल चार्जर, 7.4 kW वॉल बॉक्स चार्जर और स्टैंडर्ड इंस्टॉलेशन शामिल हैं। साइबरस्टर का डिज़ाइन मजबूत और स्पोर्टी है, जिससे गाड़ी चलाते समय बेहतर संतुलन और कंट्रोल मिलता है। इसका लंबा बोनट पुराने क्लासिक रोडस्टर से प्रेरित है, जो इसे एक अलग और आकर्षक पहचान देता है। कुल मिलाकर, यह कार हर ड्राइव को मज़ेदार और रोमांच से भर देती है।

MG Cyberster (1)

परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें डुअल-मोटर ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है, जो 510 PS की पावर और 725 Nm का टॉर्क पैदा करता है। यह कार केवल 3.2 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। इसे फॉर्मूला 1 के प्रसिद्ध इंजीनियर मार्को फाइनेलो ने ट्यून किया है, जिससे इसकी हैंडलिंग और ड्राइविंग अनुभव और बेहतर हो जाता है।

इसका डिज़ाइन काफी आकर्षक और एयरोडायनामिक है और इसमें सिज़र डोर्स मिलते हैं। इसमें 77 kWh की बैटरी लगी है, जो 580 किमी (MIDC) की रेंज देती है। अंदर की तरफ, इसमें ट्रिपल-स्क्रीन कॉकपिट, वीगन लेदर के साथ डायनामिका Suede, बोस ऑडियो सिस्टम और रीजेनरेटिव पैडल शिफ्टर्स जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।

interior-cyberster-dark

इसकी इलेक्ट्रिक कन्वर्टिबल रूफ सिर्फ 10 सेकंड में खुल जाती है, जिससे ओपन-स्काई ड्राइविंग का शानदार अनुभव मिलता है। MG साइबरस्टर को MG SELECT एक्सपीरियंस सेंटर्स पर देखा और बुक किया जा सकता है। JSW MG मोटर इंडिया ने अक्टूबर में खुलासा किया था कि दुनिया की सबसे तेज MG कार, MG साइबरस्टर अब भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली स्पोर्ट्स कार बन चुकी है।