बलविंदर सिंह साहनी, जिन्हें अबू सबा के नाम से भी जाना जाता है, उन्होंने इस नंबर प्लेट के लिए AED 33 मिलियन खर्च किए, जो इसे दुनिया का सबसे महंगा रजिस्ट्रेशन बनाता है
कस्टम रजिस्ट्रेशन प्लेट दुनिया भर में लोकप्रिय हैं, खासकर कुछ पश्चिमी देशों में जहां लोग संक्षिप्त शब्द, वर्णमाला या खास नम्बर की नम्बर की प्लेट चुन सकते हैं। हालांकि भारत में अभी इसकी अनुमति नहीं है, लेकिन ग्राहकों के पास कोई ऐसा विशेष अंक चुनने का ऑप्शन मिलता है जो ज्योतिष के लिहाज से बेहतर हो।
दुबई में बसा यह भारतीय बिजनेस मैन कस्टम रजिस्ट्रेशन प्लेटों की सूची में सबसे ऊपर है। इसके पहले उनकी कार के लिए जब रॉल्स रॉयस फैंटम ‘O9’ नंबर प्लेट के साथ पर्याप्त नहीं हुआ, तो बलविंदर सिंह साहनी (अबू सबा) ने अपनी अन्य रॉल्स रॉयस कार के लिए 5 D5’ रॉल्स रॉयस फैंटम नम्बर खरीदी है।
साहनी ने यह नम्बर प्लेट नीलामी के माध्यम से खरीदी है, जहां दुबई रोड एंड ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी ने इसे मान्यता दी है। यहां 80 नम्बरों के लिए बोली लगाई गई थी, जिसमें बलविंदर सिंह साहनी ने डी 5 रजिस्ट्रेशन पर AED 33 मिलियन की भारी राशि खर्च की, जो भारत में लगभग 67.95 करोड़ रुपए है।

यह पहली बार नहीं है कि जब साहनी ने किसी नम्बर प्लेट के लिए इतना खर्च किया और ‘O9’ नंबर प्लेट पर एईडी 25 मिलियन (INR 51.49 करोड़) पर खर्च किया था। अब आरएसजी ग्रुप ऑफ कंपनीज के संस्थापक और अध्यक्ष को उनके रॉल्स रॉयस में D5 रजिस्टेशन प्लेट के साथ घूमते देखा जा सकता है।
भारतीय मूल के इस बिजनेसमैन के पास अपने गैरेज में कई अन्य रॉल्स रॉयस कारें भी हैं और यह विशेष नम्बर दुबई रोड एंड ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी द्वारा नीलामी की जाती है। एक बोली में 80 विशेष पंजीकरण के लिए 300 बोलीदाता भाग ले सकते हैं। इस तरह D5 नंबर प्लेट अब पूरी दुनिया में सबसे महंगा रजिस्ट्रेशन है।
इसके विपरीत भारत में भी इनकी नीलामी विभिन्न राज्यों के आरटीओ द्वारा आयोजित की जाती है। हालांकि अन्य प्लेटों की कीमत शायद आपके वाहन के लिए भुगतान की गई कीमत से कहीं अधिक होगी, फिर भी आप कम लोकप्रिय संख्याओं का ऑप्शन भी चुन सकते हैं जो अपेक्षाकृत सस्ती हैं।