मार्च 2022 में टोयोटा ने जुलाई 2017 के बाद से बेचीं सबसे ज्यादा कारें

टोयोटा ने मार्च 2022 में 17,131 यूनिट की बिक्री की है, जो मार्च 2021 के 15,001 यूनिट के मुकाबले सालना आधार पर 14 फीसदी की वृद्धि है

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने मार्च 2022 की अपनी बिक्री के आकड़ों को जारी कर दिया है और कंपनी ने मार्च 2022 के महीने में कुल मिलाकर 17,131 यूनिट की बिक्री की है, जो कि जुलाई 2017 के बाद से एक महीने में अब तक की सबसे अधिक घरेलू बिक्री है।

इसके मुकाबले कंपनी ने मार्च 2021 में कुल 15,001 यूनिट की बिक्री की थी, जो सालाना आधार पर 14 फीसदी की उल्लेखनीय वृद्धि है, जबकि फरवरी 2022 में कुल मिलाकर 8,745 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो मासिक आधार पर भी 95.8 फीसदी की वृद्धि है। इस तरह स्पष्ट है कि कंपनी ने अपनी बिक्री में मासिक और सालाना आधार पर वृद्धि दर्ज की है।

इतना ही नहीं टोयोटा किर्लोस्कर ने वित्त वर्ष 2021-22 में थोक बिक्री में 58 फीसदी की वृद्धि दर्ज के साथ कुल 1,23,770 यूनिट की बिक्री की है, जबकि वित्त वर्ष 2020-21 में यह आंकड़ा केवल 78,262 यूनिट का था। कंपनी ने अपनी बढ़ी हुई बिक्री को लेकर खुशी जाहिर की है और भारतीय खरीददारों को इसके लिए धन्यवाद दिया है।Toyota-Innova-Crysta-4.jpgबिक्री को लेकर टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स और स्ट्रेटेजिक मार्केटिंग) अतुल सूद ने कहा कि हम बाजार से जबरदस्त माँग देख रहे हैं और हमारे मार्च थोक बिक्री मौजूदा मांग रुझानों की गवाही देते हैं। इतना ही नहीं, यह इस बात को भी दोहराता है कि टोयोटा के सभी मॉडल अपने-अपने सेगमेंट में किस तरह की लोकप्रियता का आनंद लेते हैं और इस तथ्य को भी दोहराते हैं कि हम अपने ग्राहकों की अपेक्षाओं के आधार पर उत्पादों की पेशकश करने में सक्षम हैं।

उन्होंने कहा कि इनोवा क्रिस्टा अपने सेगमेंट की लीडर है और यह केवल एक महीने में लगभग 8,000 यूनिट के साथ हमारी लोकप्रियता को परिभाषित कर रही है, जबकि फॉर्च्यूनर और लीजेंडर दोनों एसयूवी ने भी भी अपनी बिक्री में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा है कि विशेष रूप से लीजेंडर ने इतने कम समय में अपने लिए एक जगह बनाई है और दोनों मॉडलों को मिलाकर करीब 3,000 यूनिट की बिक्री हुई है।Modified-Toyota-Fortuner-Legender-Frontइसके अलावा हाल ही में लॉन्च हुई कैमरी हाइब्रिड को भी हमारे ग्राहकों ने काफी सराहा है और हम इसकी बढ़ती माँग को पूरा करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास सुनिश्चित करेंगे। टोयोटा ने कल ही देश में अपनी लाइफ स्टाइल पिकअप ट्रक हिलक्स को लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 33.99 लाख रूपए से लेकर 36.80 लाख रूपए (सभी कीमतें एक्स-शोरूम) रखी गई है।