GST 2.0 का असर! टोयोटा कारों की कीमतों में 3.49 लाख रुपये तक की कटौती

जीएसटी कट के बाद सबसे ज्यादा फायदा टोयोटा फॉर्च्यूनर पर मिल रहा है, जिसकी कीमत में 3.49 लाख रुपये की कमी हुई है

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) ने हाल ही में बताया कि जीएसटी 2.0 के तहत मिलने वाले टैक्स लाभ को वह पूरी तरह से ग्राहकों को देगा। इसके साथ ही, टोयोटा की कारों की कीमतों में अधिकतम 3.49 लाख रुपये तक की कमी की गई है। यह नई कीमतें 22 सितंबर 2025 से लागू होंगी।

टोयोटा की सबसे पॉपुलर एसयूवी Fortuner पर सबसे ज्यादा 3.49 लाख रुपये तक की कटौती की गई है, जबकि फॉर्च्यूनर लेजेंडर पर 3.34 लाख रुपये तक की बचत होगी। प्रीमियम MPV वेलफायर की कीमत 2.78 लाख रुपये तक कम हो गई है और हाइलक्स पिकअप ट्रक पर 2.53 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है।

इनोवा क्रिस्टा और इनोवा हाईक्रॉस जैसी फैमिली 7-सीटर कारों को अब क्रमशः 1.81 लाख और 1.16 लाख रुपये तक सस्ता कर दिया गया है। कैमरी हाइब्रिड सेडान की कीमत में 1.02 लाख रुपये की कमी आई है। वहीं कॉम्पैक्ट SUV अर्बन क्रूजर टैसर पर 1.11 लाख रुपये तक और अर्बन क्रूजर हाइराइडर पर 65,400 रुपये तक की बचत होगी।

urban cruiser hyryder prestige package2

मॉडल

कीमत (Ex-showroom)

कीमत में कटौती

Glanza

Rs. 6,99,000-9,99,000

Up to Rs. 85,300

Urban Cruiser Taisor

Rs. 7,88,500-13,18,500

Up to Rs. 1,11,100

Rumion

Rs. 10,81,500-14,10,500

Up to Rs. 48,700

Urban Cruiser Hyryder

Rs. 11,34,000-20,19,000

Up to Rs. 65,400

Innova Hycross

Rs. 19,09,000-32,58,000

Up to Rs. 1,15,800

Innova Crysta

Rs. 19,99,000-27,17,500

Up to Rs. 1,80,600

Hilux

Rs. 30,40,000-37,90,000

Up to Rs. 2,52,700

Fortuner

Rs. 36,05,000-52,34,000

Up to Rs. 3,49,000

Fortuner Legender

Rs. 44,51,000-50,09,000

Up to Rs. 3,34,000

Camry

Rs. 48,50,000-48,65,000

Up to Rs. 1,01,800

Vellfire

Rs. 1,22,30,000-1,32,50,000

Up to Rs. 2,78,000

Land Cruiser 300

Rs. 2,31,00,000-2,41,00,000

–

सबसे किफायती मॉडल ग्लैंजा की कीमत में 85,000 रुपये तक की कटौती की गई है, जबकि रूमियन MPV पर 48,700 रुपये तक की छूट मिल जाएगी। टोयोटा को उम्मीद है कि कीमत में बदलाव के बाद फॉर्च्यूनर, इनोवा और ग्लैंजा जैसी कारों का मांग और बढ़ेगी।

इस मौके पर टोयोटा के वाइस प्रेसिडेंट, वरिंदर वाधवा ने कहा, “हम भारत सरकार के इस ऐतिहासिक सुधार के लिए आभारी हैं। यह कदम न केवल ग्राहकों के लिए कारों को किफायती बनाता है, बल्कि ऑटो सेक्टर में विश्वास को भी मजबूत करता है। फेस्टिव सीजन से पहले यह मांग को बढ़ावा देगा।”

toyota rumion_-2

आपको बता दें कि जीएसटी 2.0 के तहत, छोटी कारों (4 मीटर से कम लंबाई, 1200cc तक पेट्रोल या 1500cc तक डीजल इंजन) पर टैक्स 29-31% से घटकर 18% हो गया है। बड़ी कारों और SUV पर पहले 28% जीएसटी के साथ 1-22% का अतिरिक्त सेस लगता था, जो कुल मिलाकर 50% तक हो जाता था। अब इसे 40 फीसदी की एकसमान दर पर लाया गया है।