GST 2.0 का असर: होंडा टू-व्हीलर की कीमतों में 18,887 रुपये तक की गिरावट

भारत में होंडा स्कूटर 8,259 रुपये तक सस्ते होंगे, जबकि मोटरसाइकिलों की कीमत में 18,887 रुपये तक की कटौती होगी

होंडा 2-व्हीलर्स इंडिया ने देश में हाल ही में लागू हुए जीएसटी सुधारों के चलते अपने स्कूटर और मोटरसाइकिल लाइन-अप की कीमतों में 18,887 रुपये तक की कटौती की है। जीएसटी 2.0 के तहत, 350 सीसी से कम इंजन क्षमता वाली बाइक और स्कूटर, जिन पर पहले 28 प्रतिशत जीएसटी लगता था, अब 18 प्रतिशत जीएसटी के दायरे में आएंगे। कंपनी ने यह भी कहा कि वह जीएसटी दरों में संशोधन के कारण कीमतों में हुई कमी के बारे में खरीदारों को सूचित करेगी।

देश के सबसे ज़्यादा बिकने वाले और सबसे लोकप्रिय स्कूटर एक्टिवा 110 की बात करें तो यह अब 7,874 रुपये तक सस्ता हो जाएगा, जबकि एक्टिवा 125 अब 8,259 रुपये तक सस्ता हो जाएगा। नई जीएसटी दरों के कारण डियो 110 और डियो 125 की कीमतों में क्रमशः 7,157 रुपये और 8,042 रुपये की कटौती हुई है। इस प्रकार, होंडा स्कूटर अब मॉडल के आधार पर लगभग 7-8 हज़ार रुपये तक सस्ते हो जाएँगे।

इस घोषणा पर टिप्पणी करते हुए Honda Motorcycle & Scooter India के सेल्स और मार्केटिंग डायरेक्टर, श्री योगेश माथुर ने कहा कि वे सरकार के नए GST सुधार का स्वागत करते हैं। यह रणनीतिक पहल न केवल व्यक्तिगत परिवहन को बेहतर बनाएगी, बल्कि आर्थिक विकास को भी बढ़ावा देगी। “बाइक, स्कूटर और उनके पार्ट्स पर जीएसटी घटाना सही समय पर लिया गया समझदारी भरा कदम है। इससे वाहन सस्ते होंगे और पूरा ऑटोमोबाइल सिस्टम मजबूत होगा।”

Honda Activa

ModelMaximum GST Benefit
(ex-showroom Delhi)
Activa 110Up to Rs 7,874
Dio 110Up to Rs 7,157
Activa 125Up to Rs 8,259
Dio 125Up to Rs 8,042
Shine 100Up to Rs 5,672
Shine 100 DXUp to Rs 6,256
Livo 110Up to Rs 7,165
Shine 125Up to Rs 7,443
SP125Up to Rs 8,447
CB125 HornetUp to Rs 9,229
UnicornUp to Rs 9,948
SP160Up to Rs 10,635
Hornet 2.0Up to Rs 13,026
NX200Up to Rs 13,978
CB350 H’nessUp to Rs 18,598
CB350RSUp to Rs 18,857
CB350Up to Rs 18,887

मोटरसाइकिलों की बात करें तो, देश में एंट्री-लेवल शाइन 100 और शाइन 100 DX की कीमतों में क्रमशः 5,672 रुपये और 6,256 रुपये की कटौती की गई है। लिवो 110 भी 7,165 रुपये सस्ती होगी। 125 सीसी पोर्टफोलियो की बात करें तो होंडा शाइन 125, SP125 और CB125 हॉर्नेट नाम से तीन मॉडल बेचती है और इन सभी की कीमतों में क्रमशः 7,443 रुपये, 8,447 रुपये और 9,229 रुपये की कटौती की गई है।

होंडा यूनिकॉर्न और SP160 की कीमतों में लगभग 10 हज़ार रुपये की कटौती होगी। हॉर्नेट 2.0 और NX200 की कीमतों में लगभग 13-14 हज़ार रुपये की कटौती होगी। वहीं 350cc पोर्टफोलियो में CB350 H’ness, CB350RS और CB350 पर वेरिएंट के आधार पर अधिकतम 18-19 हज़ार रुपये का GST लाभ मिलेगा।

CB350RS New Hue Edition--

“एचएमएसआई पूरी तरह से अपने ग्राहकों को इस जीएसटी कटौती का फायदा पहुँचाने के लिए तैयार है। त्योहारों का मौसम आने से यह कदम हमें शहर और गाँव दोनों जगह ज़्यादा ग्राहकों तक पहुँचने में मदद करेगा। इससे न सिर्फ ग्राहकों को फायदा होगा बल्कि डीलरों, सप्लायर और लोकल बिज़नेस पर भी अच्छा असर पड़ेगा और पूरी वैल्यू चेन मज़बूत होगी। साथ ही, कंपनी अपनी प्रीमियम बाइक्स पर नए 40% जीएसटी का असर भी देख रही है ताकि ग्राहकों को संतुलित और बेहतर विकल्प दिए जा सकें।” होंडा ने कहा कि ग्राहकों को कीमतों में कटौती की सटीक जानकारी के लिए अपने नज़दीकी कंपनी के अधिकृत शोरूम में जाना होगा।