Hyundai Verna E बेस वेरिएंट हुआ लॉन्च, कीमत 9.03 लाख रूपए

नए एंट्री-लेवल ट्रिम के रूप में S ग्रेड के नीचे वेर्ना E वेरिएंट को रखा गया है और इसे केवल 1.5-लीटर पेट्रोल के साथ बेचा जाता है, जिसे 6 स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन मिलता है

हुंडई इंडिया (Hyundai India) ने अपनी मिड-साइज़ की सेडान हुंडई वेर्ना के लाइनअप में एक नए एंट्री-लेवल E वेरिएंट को जोड़ा है। नई हुंडई वेर्ना ई वेरिएंट को केवल 1.5 लीटर नेचुरल एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिला है और यह गैसोलीन यूनिट 113 bhp की पीक पावर और 144 Nm का टार्क उत्पन करता है। इसमें ट्रांसमिशन ड्यूटी के लिए 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स को लगाया गया है।

नई हुंडई वेर्ना E वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 9.03 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है और इस तरह यह अपने पिछले एंट्री-लेवल S पेट्रोल मॉडल की तुलना में लगभग 28,000 रुपये ज्यादा सस्ती है, क्योंकि इसकी शोरूम कीमत 9.30 लाख रुपये है। हुंडई वेर्ना E वेरिएंट को S वेरिएंट में दिए गए सभी आराम और सेफ्टी सुविधाओं मिले हैं।

हालाँकि E वेरिएंट में USB चार्जर, 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और सनग्लास होल्डर सहित कुछ महत्वपूर्ण विशेषताए कार में देखने को नहीं मिलती हैं। एक्सटीरियर में क्रोम फिनिश फ्रंट ग्रिल, हैलोजन हैडलैंप्स, ओआरवीएम पर लगे इंडिकेटर और कवर, 185/65 टायरों के साथ 15 इंच के स्टील व्हील दिए गए हैं।

2020-hyundai-verna-black-sx-option

फीचर्स में स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, मैनुअल एसी यूनिट के साथ रियर एसी वेंट्स, 4 स्पीकर अर्कामिस सिस्टम, कूल्ड ग्लोव बॉक्स, पावर एडजस्टेबल ओआरवीएम, पावर विंडो, फ्रंट और रियर सेंटर आर्मरेस्ट, एडजस्टेबल फ्रंट सीट हैडरेस्ट, एनालॉग टैकोमीटर और डुअल-टोन शामिल हैं।

हुंडई वेर्ना 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ उपलब्ध है, जिसमें पहला यूनिट 118 bhp की पावर और 172 Nm टॉर्क देता है और दूसरा यूनिट 113 bhp की पावर और 250 Nm का टॉर्क देता है। टर्बो-पेट्रोल मोटर 7-स्पीड ड्यूल-क्लच गियरबॉक्स के साथ आती है, जबकि ऑयल बर्नर 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दोनों के साथ उपलब्ध है।

hyundai verna

सेफ्टी फीचर में फ्रंट में ड्यूल फ्रंट एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर, कीलेस एंट्री के साथ रिमोट सेंट्रल लॉकिंग, डे/नाइट रियर व्यू मिरर और EBD के साथ ABS मिलते हैं, जबकि एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक वेर्ना को क्रेटा का iMT (इंटेलिजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन) गियरबॉक्स मिल सकता है।