भारतीय बाजार में हुंडई वेन्यू का नया HX5+ वेरिएंट हुआ लॉन्च, कीमत 9.90 लाख रुपये

हुंडई ने नए HX5+ वेरिएंट में रूफ रेल्स, क्वाड बीम एलईडी हेडलाइट्स, रियर विंडो सनशेड, स्मार्टफोन वायरलेस चार्जर जैसे फीचर्स जोड़े हैं

हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने हाल ही में लॉन्च हुई नई कॉम्पैक्ट एसयूवी हुंडई वेन्यू की रेंज को और मजबूत करते हुए एक नया HX5+ वेरिएंट पेश करने की घोषणा की है। इस नए वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये रखी गई है। HX5+ वेरिएंट के जुड़ने से ऑल-न्यू वेन्यू का पोर्टफोलियो और बड़ा हो गया है, जिससे ग्राहकों को ज्यादा विकल्प और बेहतर वैल्यू मिलती है।

नया HX5+ वेरिएंट कप्पा 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आता है, जिसे मैनुअल ट्रांसमिशन (MT) से जोड़ा गया है। इस वेरिएंट में स्टाइल, कंफर्ट और कंवीनियंस को ध्यान में रखते हुए कई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं। इनमें रूफ रेल्स, क्वाड बीम एलईडी हेडलैंप्स, रियर विंडो सनशेड, स्मार्टफोन वायरलेस चार्जर, स्टोरेज के साथ ड्राइवर कंसोल आर्मरेस्ट, रियर वाइपर और वॉशर तथा ड्राइवर पावर विंडो (ऑटो अप-डाउन और सेफ्टी फीचर के साथ) शामिल हैं।

इन नए अपडेट्स के साथ हुंडई वेन्यू एक फीचर-रिच कॉम्पैक्ट एसयूवी के रूप में अपनी मजबूत पहचान को और पुख्ता करती है। कंपनी का कहना है कि नए HX5+ वेरिएंट को खासतौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है, जो किफायती कीमत पर ज्यादा प्रीमियम फीचर्स की तलाश में हैं।

Hyundai Venue

इस मौके पर हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ तरुण गर्ग ने कहा कि “ऑल-न्यू हुंडई वेन्यू को ग्राहकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है और अब तक इसे 50,000 से ज्यादा बुकिंग्स प्राप्त हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि HX5+ वेरिएंट के आने से वेन्यू की वैल्यू प्रपोजिशन और बेहतर हुई है, क्योंकि इसमें ऐसे कंफर्ट और कंवीनियंस फीचर्स जोड़े गए हैं, जो बदलती ग्राहक अपेक्षाओं के अनुरूप हैं। उन्होंने आगे कहा कि HMIL भरोसे, गुणवत्ता और लंबे समय तक मिलने वाली वैल्यू के लिए जानी जाती है और कंपनी भारतीय ग्राहकों की जरूरतों व आकांक्षाओं को ध्यान में रखकर प्रोडक्ट्स पेश करती रहेगी। HX5+ वेरिएंट की लॉन्चिंग इसी दिशा में एक और अहम कदम है।”

इसके अलावा, हुंडई ने यह भी घोषणा की है कि अब वेन्यू के HX4 वेरिएंट में ड्राइवर सीट हाइट एडजस्टमेंट फीचर भी दिया गया है, जिससे ड्राइवर का कंफर्ट और बेहतर होगा। कुल मिलाकर, हुंडई मोटर इंडिया लगातार अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को बेहतर बनाते हुए ग्राहकों को टेक्नोलॉजी, सेफ्टी, कंफर्ट और वैल्यू का संतुलित पैकेज देने के लिए प्रतिबद्ध है।

New Hyundai Venue (2)

हुंडई वेन्यू की कीमत 7.90 लाख रुपये से शुरू होती है। नई वेन्यू रेंज में तीन इंजन विकल्प शामिल हैं, जिनमें 1.2-लीटर पेट्रोल, 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड GDi पेट्रोल और 1.5-लीटर U2 CRDi डीज़ल इंजन शामिल हैं। खरीदार वेरिएंट के आधार पर मैनुअल, DCT और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में से चुन सकते हैं।