इस वित्तिय वर्ष की पहली तिमाही में कुल 19,000 कॉम्पैक्ट एसयूवी की बिक्री हुई, जिसमें हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue) सबसे आगे रही और मारूति विटारा ब्रेजा (Marutii Vitara Brezza) ने दूसरा स्थान हासिल किया
हाल के वर्षों में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में तगड़ा कॉम्पिटीशन देखने को मिला है और इसके बिक्री के आकड़ों से इस सेगमेंट की लोकप्रियता को समझा जा सकता है। इस वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में इस सेगमेंट में करीब 19,000 यूनिट की बिक्री हुई। यह बिक्री इसलिए भी खास है, क्योंकि अप्रैल में पूरी बिक्री जीरो रही और मई में करीब 90 फीसदी की गिरावट देखी गई।
इस तरह फरवरी के बाद जून 2020 की बिक्री प्रभावित करने वाली रही और कॉम्पैक्ट एसयूवी ने बिक्री में अच्छा प्रदर्शन करके अपनी प्रतिष्ठा वापस की। हम कॉम्पैक्ट एसयूवी में म़डल वाइज बिक्री की बात करें तो हुंडई की वेन्यू ने अच्छा प्रदर्शन किया और अपने प्रमुख कॉम्पिटेटर मारूति विटारा ब्रेजा को मामूली अंतर से पीछे कर दिया। इसने 27 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी दर्ज की जबकि विटारा ब्रेज़ा, नेक्सॉन और एक्सयूवी 300 क्रमशः 26, 19 और 16 प्रतिशत हिस्सेदारी रही।
इस दौरान हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue) 5,371 यूनिट की बिक्री के साथ पहले नम्बर पर रही, जबकि मारूति विटारा ब्रेजा (Maruti Vitara Brezza) की बिक्री 5,114 यूनिट के साथ दूसरे नम्बर पर रही। लिस्ट में टाटा नेक्सन (Tata Nexon) ने 3,663 यूनिट की बिक्री करके तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि महिन्द्रा एक्सयूवी (Mahindra XUV 300) 3,069 यूनिट की बिक्री के साथ चौथे स्थान पर रही।

सूची में पांचवां स्थान फोर्ड इकोस्पोर्ट (Ford Ecosport) को मिला और इस कार ने 1,543 यूनिट की बिक्री के साथ 8 फीसदी का योगदान दिया। इसी तरह होंडा डब्ल्यू-आर (Honda W-RV) ने 772 यूनिट के साथ 4 प्रतिशत की हिस्सेदारी रही और छठां स्थान पाया, जबकि महिन्द्रा टीयूवी 300 (Mahindra TUV 300) की एक भी यूनिट नहीं बिकी।
यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि वेन्यू ने हाल ही में एक लाख यूनिट की बिक्री (घरेलू और निर्यात) का जश्न मनाया है। वेन्यू को तीन इंजन विकल्पों में पेश किया गया है। आपको बता दें कि इस सेगमेंट आने वाले दिनों और भी कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।

भारत में आने वाले महीनों में किआ सोनेट (Kia Sonet), रेनो काइगर (Renault Kiger) और निसान मैग्नाइट (Nissan Magnite) भी लॉन्च होने जा रही है। मैग्नाइट सीएमएफ-ए+ प्लेटफ़ॉर्म पर बेस्ड होगी और आने वाली ये सभी तीनों एसयूवी फीचर पैक होंगी।