हम आपके लिए अगले 2 से 3 वर्षों के अंदर भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाली हुंडई एसयूवी की जानकारी लेकर आए हैं
हुंडई अगले 2 से 3 वर्षों में कई रोमांचक लॉन्च के साथ भारत में अपनी एसयूवी लाइनअप का विस्तार करने के लिए तैयार है। अपेक्षित मॉडलों में अपडेटेड टुशों, ऑल-इलेक्ट्रिक क्रेटा और अगली पीढ़ी की वेन्यू शामिल हैं, जिनके 2025 में लॉन्च होने की उम्मीद है। आइए इन आगामी कारों पर एक नजर डाल लेते हैं।
1. हुंडई क्रेटा ईवी

हुंडई 2025 की शुरुआत में बहुमुखी K2 प्लेटफॉर्म पर निर्मित एक मध्यम आकार की इलेक्ट्रिक एसयूवी पेश करने की तैयारी कर रही है। इस आगामी ईवी का लक्ष्य भारत के बढ़ते इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में पैठ बनाना है। मारुति सुजुकी ई विटारा, इसके टोयोटा समकक्ष, हाल ही में लॉन्च किए गए टाटा कर्व ईवी और महिंद्रा बीई 6 जैसे प्रतिद्वंद्वी मॉडलों की स्थिति में यह मध्यम आकार की इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बन सकती है।
2. नई जेनेरशन हुंडई वेन्यू

हुंडई 2025 में अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी का नया रूप पेश करते हुए अगली पीढ़ी की वेन्यू पेश करने के लिए तैयार है। जबकि वर्तमान मॉडल भी अपने स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के हिसाब से बेहतर है। इसके नए संस्करण में अपडेटेड एक्सटीरियर स्टाइल और अधिक एडवांस इंटीरियर की सुविधा होने की उम्मीद है। इन अपडेट के बावजूद, पावरट्रेन लाइनअप अपरिवर्तित रहने की संभावना है।
3. हुंडई बेयॉन कॉम्पैक्ट एसयूवी

हुंडई कथित तौर पर भारतीय बाजार के लिए तैयार की गई एक नई कॉम्पैक्ट एसयूवी के लिए वैश्विक बेयॉन से डिजाइन प्रेरणा ले रही है। इसके ब्रांड के लाइनअप में वेन्यू और क्रेटा के बीच स्तिथ होने की उम्मीद है। आगामी मॉडल में मॉडर्न स्टाइल और विस्तृत इंजन विकल्प हो सकते हैं, जो खरीदारों की एक बड़ी संख्या को आकर्षित करेंगे।
4. हुंडई टुशों फेसलिफ्ट

हुंडई ने पिछले साल के अंत में वैश्विक स्तर पर फिर से डिज़ाइन की गई टुशों को पेश किया था। इसके फ्रंट फेसिया में नई ग्रिल, अपडेटेड लाइटिंग एलीमेंट, नए स्किड प्लेट और अलॉय व्हील हैं। महत्वपूर्ण स्टाइलिंग अपटेड रियर में भी देखने को मिलेंगे। अंदर, केबिन में अब नया डैशबोर्ड लेआउट और पैनोरैमिक कर्व्ड डिस्प्ले शामिल है। उम्मीद है कि ये अपग्रेड 2025 में लॉन्च होने पर भारतीय संस्करण में भी लागू किए जाएंगे।
5&6. हुंडई इंस्टर ईवी और हाइब्रिड एसयूवी

हुंडई ने 2026 तक भारत में एक बजट-फ्रेंडली इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट एसयूवी लॉन्च करने की योजना बनाई है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध इंस्टर ईवी से डिजाइन और तकनीकी संकेत प्राप्त करेगी। इसके अतिरिक्त कंपनी कथित तौर पर एक नई 7-सीटर सी-सेगमेंट एसयूवी पर काम कर रही है और इसे अलकाजार के ऊपर स्थित किए जाने की उम्मीद है। इस नए मॉडल में संभवतः हाइब्रिड पावरट्रेन की सुविधा होगी।