यहाँ हमने भारतीय बाजार में इस साल लॉन्च होने वाली हुंडई की नई कारों को सूचीबद्ध किया है
हुंडई इस भारत में 3 एसयूवी लॉन्च करने की योजना बना रही है। कंपनी इनमें से कुछ आगामी मॉडलों का पहले ही अनावरण कर चुकी है और उन्हें भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में प्रदर्शित करेगी, जो 17 से 22 जनवरी तक होगा। आइए, इन आगामी कारों पर एक नजर डालते हैं।
1. हुंडई क्रेटा ईवी
हुंडई क्रेटा का मुकाबला महिंद्रा बीई 6, मारुति विटारा, टोयोटा अर्बन क्रूजर ईवी जैसे एसयूवी से होगा। इसमें पूरी तरह से कवर रेडिएटर ग्रिल एरिया, एक्टिव एयर फ्लैप, स्पेसिफिक 17 इंच अलॉय व्हील और एलईडी रिवर्स लाइट के साथ अपडेटेड एक्सटीरियर डिजाइन होगा। इसमें आगे और पीछे पिक्सेल ग्राफिक विवरण भी इलेक्ट्रिक मॉडल को एक विशिष्ट लुक देते हैं। हुंडई क्रेटा ईवी में डिजिटल चाबी मिलती है, जो स्मार्टफोन या स्मार्टवॉच का उपयोग करके वाहन को लॉक, अनलॉक और स्टार्ट करने में सक्षम बनाती है। साथ ही इसमें शिफ्ट-बाय-वायर तकनीक मिलती है।
हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक को 42 kWh और 51.4 kWh बैटरी पैक के साथ पेश करेगी, जो क्रमशः 390 किमी और 473 किमी की रेंज प्रदान करते हैं। लंबी दूरी का वेरिएंट केवल 7.9 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेता है। क्रेटा ईवी को डीसी चार्जर से 10 से 80% तक चार्ज करने में 58 मिनट का समय लगता है। 11 किलोवाट एसी चार्जर के माध्यम से 42 किलोवाट बैटरी पैक को चार घंटे में 10 से 100 फीसदी चार्ज किया जा सकता है।
2. नई जेनेरशन हुंडई वेन्यू
हुंडई की सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी वेन्यू को इस साल बड़ा अपडेट मिलेगा। कोडनेम QU2i वाली अगली पीढ़ी की वेन्यू उसी प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी और मौजूदा मॉडल के समान इंजनों का उपयोग करेगी। नई जेनेरशन वेन्यू में नया डिजाइन होगा और यह कई नई सुविधाओं के साथ आएगी, जिसमें संभवतः लेवल 2 एडास सिस्टम भी शामिल हो सकता है। हुंडई संभवतः अगले अपडेट के साथ पीछे की सीट की जगह में सुधार करने और वेन्यू की अन्य मौजूदा कमियों को ठीक करने की कोशिश करेगी। कंपनी इसका उत्पादन अक्टूबर में शुरू करेगी, इसे दिवाली के आसपास लॉन्च करने की योजना है।
3. नई हुंडई आयोनिक 5
2024 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिक्री के लिए गई फेसलिफ्टेड हुंडई Ioniq 5 इस साल भारत में आएगी। नए मॉडल में अपडेटेड बंपर, अधिक एयरोडायनामिक व्हील्स, अधिक एर्गोनोमिक एचवीएसी कंट्रोल, नया सेंटर कंसोल और थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील है। मौजूदा मॉडल के विपरीत, फेसलिफ्टेड मॉडल रियर विंडशील्ड वाइपर और वॉशर से लैस होगा।
एक और महत्वपूर्ण अपग्रेड बेहतर रेंज के लिए बड़े बैटरी पैक हैं। हुंडई की नई Ioniq 5 में पिछली 58 kWh और 77.4 kWh यूनिट के स्थान पर बड़ी, 63 kWh और 84 kWh यूनिट का उपयोग करती है। उम्मीद है कि इसे भारत में 77.4 kWh यूनिट के साथ पेश किया जाएगा, जो लगभग 660 किमी की रेंज प्रदान करता है।