हुंडई भारतीय बाजार में लाएगी 3 नई हाइब्रिड SUVs, जानें डिटेल्स

Hyundai palisade2

हुंडई आने वाले कुछ सालों में हाइब्रिड सेगमेंट में कदम रखने जा रही है और ये तीन SUVs इसमें बड़ी भूमिका निभाने वाली हैं

Hyundai आने वाले कुछ वर्षों में हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर बड़ा फोकस करते हुए अपने पोर्टफोलियो में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है। कंपनी तीन नई SUVs लाने पर काम कर रही है, जिनमें नई जनरेशन हुंडई क्रेटा, एक नई तीन-पंक्ति वाली SUV (जो Hyundai Alcazar से ऊपर होगी) और फ्लैगशिप Hyundai Palisade शामिल हैं।

इनमें सबसे अहम लॉन्च नई जनरेशन क्रेटा होगी, जिसे अंदरूनी तौर पर SX3 कोडनेम दिया गया है और इसके 2027 के आसपास लॉन्च होने की उम्मीद है। यह SUV एक नए प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, जिससे इसका डिजाइन और स्टाइल पहले से ज्यादा शार्प और मॉडर्न होगा। भारत में हुंडई क्रेटा की जबरदत माँग है।

साथ ही इसके केबिन में भी बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, जिनमें बेहतर क्वालिटी मटेरियल, ज्यादा टेक-फोकस्ड लेआउट और नए फीचर्स शामिल होंगे। इंजन ऑप्शन्स में मौजूदा पेट्रोल, टर्बो पेट्रोल और डीजल इंजन मिल सकते हैं, लेकिन सबसे खास बात इसमें हाइब्रिड वेरिएंट का जुड़ना होगा, जो बेहतर माइलेज और कम उत्सर्जन देने में मदद करेगा।

hyundai tucson hybrid
Representational

वहीं, Alcazar से ऊपर पोजिशन की जाने वाली नई तीन-पंक्ति SUV पर भी काम चल रहा है, जिसका कोडनेम Ni1i बताया जा रहा है। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ हाइब्रिड टेक्नोलॉजी मिल सकती है और यह ट्रैफिक में कुछ दूरी तक केवल इलेक्ट्रिक मोड में भी चल सकेगी। इसकी लॉन्चिंग भी 2027 के आसपास हो सकती है और यह तेजी से बढ़ते हाइब्रिड SUV सेगमेंट में मुकाबला करेगी।

इसके अलावा, कंपनी अपनी फ्लैगशिप SUV Palisade के हाइब्रिड वर्जन को भारत में लाने की संभावना भी देख रही है, जिसे 2028 तक लॉन्च किया जा सकता है। यह प्रीमियम SUV टर्बो पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर के कॉम्बिनेशन के साथ आएगी, जिससे Hyundai के SUV लाइनअप में एक नया प्रीमियम और एडवांस विकल्प जुड़ जाएगा।

Hyundai palisade1

इसके अलावा हुंडई आयोनिक 5 फेसलिफ्ट को भी आने वाले महीनों में लॉन्च करेगी। साथ ही एक नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी भी पाइपलाइन में है।