भारत में Hybrid SUV सेगमेंट पर बड़ा दांव खेलेगी हुंडई, कई मॉडल्स होंगे लॉन्च

Hyundai palisade2

आने वाले कुछ वर्षों में हुंडई कई नए हाइब्रिड मॉडल पेश करने वाली है और यहाँ हमने उनमें से तीन कारों के बारे में बताया है

पिछले कुछ वर्षों से भारत के हाइब्रिड SUV बाजार में टोयोटा का लगभग दबदबा बना हुआ है। Hyryder, इनोवा HyCross और मारुति सुजुकी वाले मॉडल्स मिलकर देश के करीब 80 प्रतिशत हाइब्रिड पैसेंजर व्हीकल बिक्री में हिस्सेदारी रखते हैं। अब हुंडई इस स्थिति को बदलने की तैयारी में है और कंपनी अलग-अलग सेगमेंट और कीमतों में तीन नई हाइब्रिड SUVs लॉन्च करने की योजना बना रही है।

इन नई हाइब्रिड SUVs के अगले 2 से 3 वर्षों में लॉन्च होने की उम्मीद है। इनमें सबसे अहम मॉडल नया जनरेशन क्रेटा होगा,  जिसका इंटरनल कोडनेम SX3 है। इसे करीब 2027 में लॉन्च किया जा सकता है। नई क्रेटा एक नए प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, जिससे हुंडई इसके डिजाइन और अनुपात में बड़े बदलाव कर सकेगी।

नई क्रेटा के केबिन में बेहतर क्वालिटी मटेरियल और नई टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी। इसके साथ मौजूदा पेट्रोल, टर्बो पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्प जारी रह सकते हैं, जबकि सबसे बड़ा नया बदलाव हाइब्रिड वेरिएंट के रूप में होगा। FY26 में Creta की 2 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिकी थीं और यह ऐसा करने वाली देश की इकलौती मिडसाइज SUV बनी थी। ऐसे में इसका हाइब्रिड वर्जन बाजार में बड़ा असर डाल सकता है।

2027-Next-Gen-Hyundai-Creta-Rendered-1

हुंडई की लाइनअप में Alcazar और Tucson के बीच पोजिशन की जाने वाली नई 7-सीटर SUV Ni1i भी डेवलपमेंट में है। इसके 2027 के आखिर तक लॉन्च होने की उम्मीद है। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन का हाइब्रिड सेटअप मिलेगा, जिसमें लो-स्पीड सिटी ड्राइविंग के लिए EV-ओनली मोड भी हो सकता है। यही हाइब्रिड पावरट्रेन भविष्य में अगली जनरेशन क्रेटा और किआ सेल्टोस में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

लाइनअप के सबसे प्रीमियम हिस्से में हुंडई Palisade Hybrid को भारत लाने पर भी विचार किया जा रहा है। इसे करीब 2028 तक लॉन्च किया जा सकता है। ग्लोबल मार्केट में यह SUV टर्बो पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आती है और हुंडई की भारतीय लाइनअप में सबसे ऊपर पोजिशन की जा सकती है।

hyundai tucson hybrid
Representational

क्रेटा जहां मिडसाइज SUV सेगमेंट को कवर करेगी, वहीं Ni1i तीन-रो SUV स्पेस में उतरेगी और Palisade प्रीमियम सेगमेंट में कंपनी की मौजूदगी मजबूत करेगी। इससे साफ है कि हुंडई भारत में एक मजबूत हाइब्रिड SUV पोर्टफोलियो तैयार करने की दिशा में काम कर रही है। आने वाले समय में नई तकनीकों और ज्यादा कंपनियों की भागीदारी से हाइब्रिड बाजार में मुकाबला और दिलचस्प हो सकता है।