नई Hyundai Venue के अक्टूबर 2025 में लॉन्च होने की उम्मीद है, जिसमें बिल्कुल नया एक्सटीरियर डिजाइन और अपडेटेड इंटीरियर होगा
कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी बिक्री के आंकड़ों में तेजी के साथ अपना दबदबा बनाए हुए है। इसी रुझान को देखते हुए कार निर्माता अपने मौजूदा मॉडलों को अपडेट करने के साथ-साथ नए प्रोडक्ट भी पेश कर रहे हैं। हम यहाँ भारत में इस साल रेनो, महिंद्रा, टाटा मोटर्स और महिंद्रा द्वारा लॉन्च किए जाने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी की लिस्ट लेकर आए हैं।
1. Renault Kiger Facelift

ट्राइबर फेसलिफ्ट के लॉन्च के बाद रेनो का अगला बड़ा लॉन्च काइगर का मिड-लाइफ अपडेट होगा। आने वाले महीनों में बिक्री के लिए उपलब्ध होने वाली इस कॉम्पैक्ट एसयूवी को पिछले महीने टेस्टिंग के दौरान देखा गया था, जिसमें इसके कुछ डिजाइन डिटेल्स सामने आए थे, जिनमें शार्प स्टाइलिंग के साथ अपडेटेड फ्रंट प्रोफाइल, स्प्लिट हेडलाइट सेटअप, डेडिकेटेड फॉग लैंप और बड़ा लोअर ग्रिल शामिल है। डैशबोर्ड लेआउट में कुछ छोटे-मोटे बदलाव और नए फीचर्स इस पैकेज का हिस्सा हो सकते हैं। इसके अलावा, 1.0-लीटर NA पेट्रोल और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी इस पैकेज का हिस्सा बने रहेंगे।
2. Tata Punch Facelift

टाटा पंच कंपनी के सबसे सफल मॉडलों में से एक है और अब इसे अपना पहला अपडेट मिलने वाला है और इसके 2025 के अंत तक लॉन्च होने की उम्मीद है। पंच फेसलिफ्ट में पंच ईवी जैसा ही बिल्कुल नया एक्सटीरियर डिजाइन होगा, हालांकि इसमें कुछ बदलाव होंगे। अपडेटेड इंटीरियर में नया स्टीयरिंग व्हील, डैशबोर्ड में बदलाव, बड़ा 10.25-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम और पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर होगा। पंच फेसलिफ्ट में पहले जैसा ही 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन और सीएनजी विकल्प मौजूद रहेगा।
3. New-Gen Hyundai Venue

दूसरी पीढ़ी की वेन्यू जल्द ही भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी और संभवतः अक्टूबर 2025 के आसपास इसे पेश किया जाएगा। नए मॉडल में पूरी तरह से नया एक्सटीरियर डिजाइन होगा, जो क्रेटा से कुछ हद तक परिचित होगा, जिसकी पुष्टि टेस्टिंग के दौरान देखी गई तस्वीरों से हुई है। केबिन के अंदर, नए लेआउट के साथ-साथ लेवल 2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा, पैनोरैमिक सनरूफ और कई नए फीचर्स शामिल होंगे। दूसरी पीढ़ी की इस कॉम्पैक्ट एसयूवी में पहले से मौजूद 1.2-लीटर पेट्रोल, 1.0-लीटर tGDi पेट्रोल और 1.5-लीटर CRDi डीजल इंजन ही मिलेंगे।
4. Mahindra XUV3XO EV

महिंद्रा लंबे समय से XUV3XO के इलेक्ट्रिक वर्जन की टेस्टिंग कर रही है और इसके 2025 के अंत तक लॉन्च होने की उम्मीद है। टाटा नेक्सन ईवी और आने वाली किआ Syros ईवी जैसी गाड़ियों को टक्कर देते हुए यह ब्रांड के लाइन-अप में XUV400 ईवी की जगह ले सकती है। आंतरिक रूप से S240 कोडनेम वाली XUV3XO ईवी का डिजाइन अपने ICE वर्जन जैसा ही होगा, हालांकि इलेक्ट्रिक मॉडल के होते हुए कुछ मामूली बदलाव मिलेंगे। बैटरी पैक XUV400 ईवी से लिए जा सकते हैं, जिनमें 34.5 kWh और 39.4 kWh यूनिट शामिल हैं। हालांकि, इसकी अभी तक कुछ आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।