फरवरी 2022 में हुंडई की बिक्री के आंकड़े – क्रेटा, वेन्यू, अलकाजार, i20, औरा, वेर्ना, कोना

Hyundai-Alcazar-6.jpg

फरवरी 2022 में हुंडई वेन्यू 10,212 यूनिट के साथ ब्रांड की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है, जो फरवरी 2021 में बेची गई 11,224 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 9 फीसदी की गिरावट है

हुंडई ने फरवरी 2022 के बिक्री के आकड़ों को जारी कर दिया है और कंपनी ने घरेलू बाजार में अपनी बिक्री में गिरावट दर्ज की है। कंपनी ने पिछले महीने भारत में कुल मिलाकर 44,050 यूनिट की बिक्री की है, जो फरवरी 2021 में बेची गई 51,600 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 15 फीसदी की गिरावट है।

इसके मुकाबले हुंडई ने जनवरी 2022 में भारत में कुल 44,022 यूनिट की बिक्री की थी, जो मासिक आधार पर 0.1 फीसदी की मामूली वृद्धि है। पिछले महीने कंपनी इस बिक्री के साथ मारूति सुजुकी के 1,33,948 यूनिट के साथ टॉप कार निर्माताओं की सूची में दूसरे स्थान पर रही है। फरवरी 2022 में हुंडई वेन्यू 10,212 यूनिट की बिक्री के साथ हुंडई की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनकर उभरी है।

हालाँकि हुंडई ने फरवरी 2021 में वेन्यू की कुल 11,224 यूनिट की बिक्री की थी, जो सालाना आधार पर 9 प्रतिशत की गिरावट है। इसके अलावा जनवरी 2022 में भी वेन्यू की 11,377 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो मासिक आधार पर 10 फीसदी की गिरावट है। वहीं हुंडई क्रेटा 9,606 यूनिट की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही है, जो फरवरी 2021 में बेची गई 12,428 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 23 फीसदी की गिरावट है।hyundai-creta-vs-venue

हुंडई कारें फरवरी 2022 फरवरी 2021
1. हुंडई वेन्यू (-9%) 10,212 11,224
2. हुंडई क्रेटा (-23%) 9,606 12,428
3. हुंडई ग्रैंड i10 Nios (-17%) 8,552 10,270
4. हुंडई i20 (-35%) 5,830 9,001
5. हुंडई औरा (-15%) 3,668 4,300
6. हुंडई अलकाज़ार 2,516
7. हुंडई वेर्ना (-48%) 1,058 2,047
8. हुंडई सैंट्रो (12%) 2,393 2,128
9. हुंडई टक्सन (13%) 172 152
10. हुंडई कोना इलेक्ट्रिक (330%) 43 10

वहीं ग्रैंड आई10 निओस पिछले महीने 8,552 यूनिट की बिक्री के साथ तीसरे स्थान पर रही है, जो फरवरी 2021 में बेची गई 10,270 यूनिट के मुकाबले 17 फीसदी की गिरावट है। हुंडई ने फरवरी 2022 में आई20 की 35 फीसदी की गिरावट के साथ 5,830 यूनिट की बिक्री की है, जबकि फरवरी 2021 में इसकी 9,001 यूनिट की बिक्री हुई थी। इसी तरह हुंडई औरा की 15 फीसदी की गिरावट के साथ 3,668 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि फरवरी 2021 में यह आंकड़ा 4,300 यूनिट का था।

वहीं हुंडई अलकाजार की फरवरी 2022 में 2,516 यूनिट की बिक्री की हुई है, जबकि जनवरी 2022 में यह आकड़ा 3,168 यूनिट का था, जो मासिक आधार पर 21 फीसदी की गिरावट है। हुंडई वेर्ना की पिछले महीने 48 फीसदी की गिरावट के साथ 1,058 यूनिट की बिक्री हुई है, क्योंकि फऱवरी 2021 में यह आंकड़ा 2,047 यूनिट का था।

hyundai kona electric-8वहीं पिछले महीनें सैंट्रो की 12 फीसदी की वृद्धि के साथ 2,393 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि फरवरी 2021 में यह आंकड़ा 2,128 यूनिट का था। वहीं हुंडई टक्सन की पिछले महीने 172 यूनिट की बिक्री हुई है, जो फरवरी 2021 में बेचीं गयी 152 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 13 फीसदी की गिरावट है। वहीं हुंडई कोना इलेक्ट्रिक की पिछले महीनें 43 यूनिट की बिक्री हुई है।