हुंडई भारत में 2024 तक लॉन्च कर सकती है किफायती इलेक्ट्रिक कार

दक्षिण कोरियाई ऑटो दिग्गज हुंडई वर्तमान में भारतीय बाजार के लिए एक किफायती और बड़े पैमाने पर बाजार में इलेक्ट्रिक वाहन विकसित कर रही है

भविष्य में बढ़ रही इलेक्ट्रिक वाहनों की संभावनाओं को देखते हुए अब हुंडई ने भारतीय बाजार के लिए एक कम लागत वाली ईवी की पूष्टि की है। कंपनी ने कहा है कि वह देश में एक इलेक्ट्रिक वाहन को विकसित कर रही है। इस तरह आने वाले सालों में हुंडई की नई इलेक्ट्रिक कार भारतीय बाजार में देखने को मिल सकती है, जो कि साल 2024 तक देश की सड़कों पर संचालित हो सकती है।

हुंडई ने एक मीडिया रिपोर्ट के हवाले से कहा है कि इलेक्ट्रिक कारों को सभी टैक्स को मिलाकर आयात करना काफी महंगा पड़ता है। इसलिए कारों के स्थानीयकरण करने से ज्यादा ईवी बिक्री को प्रोत्साहन मिलेगा। कंपनी ने कहा है कि वह मेड इन इंडिया अफोर्डेबल मास मार्केट ईवी विकसित कर रही है, लेकिन साथ ही अगर सरकार आयातित सीबीयू पर शुल्क में कुछ कमी की अनुमति देती है जो हम सभी के लिए कुछ बाजार की मांग बनाने और कुछ पैमाने तक पहुंचने में बहुत मददगार होगी।

इस संबंध में हुंडई मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक एसएस किम ने कहा कि भविष्य के लिए इलेक्ट्रिफिकेशन बेहद महत्वपूर्ण होगा। हम बात अपनी आगामी ईवी के लिए करें तो यह शायद एक छोटी एसयूवी होगी और हमारे बाजार (और ग्लोबल लेवल पर भी) में एसयूवी और क्रॉसओवर की लोकप्रियता को देखते हुए यह निश्चित रूप से एक स्मार्ट विकल्प होगा।

upcoming-Hyundai-electric-car-rendering (1)

अटकलो की मानें तो यह किफायती ईवी जल्द ही डेब्यू करने वाली हुंडई Casper का इलेक्ट्रिक वर्जन हो सकता है, जिसे इंटरनल रूप से AX1 का नाम दिया गया है। इस आगामी माइक्रो-एसयूवी का उत्पादन सितंबर में शुरू होने की उम्मीद है और इसकी सबसे पहले दक्षिण कोरिया के घरेलू बाजार में लॉन्च होने की उम्मीद है। इसके बाद इस माइक्रो एसयूवी को भारत सहित अन्य बाजारों में लॉन्च किया जाएगा।

हालांकि यहाँ आगामी कैस्पर के साथ एक इलेक्ट्रिक पावरट्रेन विकल्प के शुरूआत की संभावना है, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इस साल की शुरुआत में हुंडई ने भारत में 3,200 करोड़ रुपए के निवेश की घोषणा की थी, जिसमें एक नई कम लागत वाली इलेक्ट्रिक कार के विकास के लिए 1,000 करोड़ रुपए खर्च करने की योजना है।2020 Hyundai Kona Electric Chargerनिर्माता की वैश्विक ईवी लाने की भी योजना थी, लेकिन लागत को कम करने के लिए वह स्थानीय स्तर पर उत्पादन करने पर विचार कर रही है। वर्तमान में कंपनी देश में केवल हुंडई कोना इलेक्ट्रिक एसयूवी की बिक्री करती है, जो कि काफी महंगी है। कंपनी ने इसकी कीमत 23.77 लाख रूपए से लेकर 23.96 लाख रूपए (एक्स-शोरूम,नई दिल्ली) रूपए तय की है। इसलिए देश में एक किफायती इलेक्ट्रिक कार को लाना समझ में आता है।