हुंडई भारत में अगले 18 महीनो में लॉन्च करेगी ये 5 नई कारें

भारतीय बाजार में अपने दबदबे को और भी मजबूत करने के लिए हुंडई (Hyundai) अलग-अगल सेगमेंट पर कार्य कर रही है और आने वाले 1.5 सालों में कंपनी 5 नई कारें लॉन्च कर सकती है।

हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) भारत में मारूति सुजुकी (Maruti Suzuki) के बाद दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है और इसके भारतीय पोर्टफोलियों में हैचबैक, सेडान से लेकर एसयूवी तक शामिल है। कंपनी देश में कुल मिलाकर विभिन्न सेगमेंट में 11 प्रोडक्ट की बिक्री करती है और इस साल भी देश में तीन नई कारों को लॉन्च किया है।

इसके बावजूद भी हुंडई यही नहीं रूकना चाहती है और भारतीय बाजार में अपना दबदबा बनाए रखने के लिए कई नए सेगमेंट पर कार्य कर रही है। हम इस लेख में आपको बताने जा रहे हैं कि अगले 1.5 सालों में कंपनी कौन सी 5 नई कारों को भारत में लॉन्च कर सकती हैः

1.Maruti Ertiga Rivaling MPV (एर्टिगा के मुकाबले एमपीवी)

हुंडई (Hyundai) ने भारत में हर सेगमेंट में नई कारें लॉन्च की है, लेकिन अभी भी इसके खाते में कोई एमपीवी नहीं है, लेकिन अब लगता है कि ये इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि हाल ही में दक्षिण कोरिया में पहली बार हुंडई एमपीवी (Hyundai MPV) की टेस्टिंग देखी गई है। ये एमपीवी कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ है और संभव है भारत में इसका मुकाबला मारुति सुजुकी एर्टिगा (Maruti Suzuki Ertiga) से होगा।

Hyundai Smaal MPV

हुंडई एमपीवी (Hyundai MPV) की सामने आई तस्वीरों में इसके कैस्केडिंग रेडिएटर विंडो, हेडलैम्प्स और शानदार बॉडी नज़र आए हैं। इस एमपीवी को सबसे पहले इंडोनेशियाई बाजार में साल 2021 में लॉन्च किया जा सकता है। इसके बाद भारत आने की उम्मीद है। अतः ये एमपीवी एक साल के बाद भारत में लॉन्च हो सकती है।

2. Hyundai Palisade (हुंडई पैलिसेड)

हुंडई इस वक्त हुंडई पैलिसेड को उत्तरी अमेरिकी बाजारों में पेश करती है और भारत को यह कार मिलने की बहुत उम्मीद है। कंपनी इस वक्त भारत में लाने और बिक्री की संभावनाओं का आकलन कर रही है। पिछले दिनों कंपनी ने एक रिपोर्ट के हवाले से कहा था कि हुंडई इस कार को भारत लाने पर विचार कर रही है।

Hyundai Palisade3

लेफ्ट हैंड वाली इस कार को पावर देने के लिए एकमात्र 3.8-लीटर के नेचुरल एस्पिरेटेड V6 पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो कि 291 hp की पावर और 355 Nm का टार्क जेनरेट करती है और इसमें 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन आता है। इसे भारत में 7 या 8 सीटों के साथ पेश किया जा सकता है और इसका मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) और फोर्ड एंडेवर (Ford Endeavour) से होगा।

3. 7-seater Hyundai Creta (7-सीटर क्रेटा)

कंपनी ने मार्च में नई जेनरेशन की हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) को लॉन्च किया था और अब इसके 7 सीटर एडिशन की भी चर्चा है। हाल ही में 7-सीटर क्रेटा को टेस्टिंग के दौरान भी देखा गया है और इसकी भारत में लॉन्चिंग बहुत मायने रखती है, क्योंकि एक ओर जहाँ टाटा मोटर्स हैरियर (Tata Harrier) पर बेस्ड 7 सीटों वाली टाटा ग्रेविटास (Tata Gravitas) को लॉन्च करने जा रही है, वहीं एमजी मोटर्स (MG Motors) ने सात सीटों वाली हेक्टर प्लस (Hector Plus) को हाल ही में लॉन्च किया है।

Hyundai Creta 7seater spied

इसके अलावा घरेलू निर्माता महिन्द्रा (Mahindra) भी अगले साल सात सीटों वाली महिन्द्रा एक्सयूवी500 (Mahindra  XUV500) की नई जेनरेशन को लाने जा रही है। कहा जा रहा है कि सात सीटों वाला क्रेटा, हुंडई की लाइन-अप में 5 सीटर क्रेटा की तुलना में उपर होगी और भारत में इसका मुकाबला उपर्युक्त तीनों एसयूवी से होगा।

4. New-Gen Hyundai i20 (नई जेनरेशन हुंडई आई20)

हुंडई (Hyundai) जेनेवा मोटर शो में तीसरे जनरेशन की हुंडई आई20 (new-gen Hyundai i20) को शुरू करने की तैयारी में थी, लेकिन किसी कारणवश इसे स्थगित कर दिया गया था। जबकि यूरोपियन मार्केट में इसकी बिक्री की शुरूआत जल्द ही शुरू होगी, भारत में Hyundai i20 को इसी साल में लॉन्च किया जाना है।

नई जेनरेशन में 10.25-इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, कनेक्ट-कार टेक्नोलॉजी, आल न्यू डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नेविगेशन-इनेबल स्मार्ट क्रूज कंट्रोल, इंटेलिजेंट स्पीड लिमिट इंफॉर्मेशन, बोस 8-स्पीकर साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स होंगे। हालाँकि इंडियन स्पेक मॉडल के कुछ फीचर्स में कटौती की जा सकती है।

5. HBX Rivaling Micro-SUV (एचबीएक्स के मुकाबले माइक्रो-एसयूवी)

इस साल फरवरी में आयोजित हुआ ऑटो एक्सपो 2020 कई मायनों में खास रहा और यहां मारुति सुजुकी एस-प्रेसो (Maruti Suzuki S-Presso) के साथ-साथ टाटा एचबीएक्स कॉन्सेप्ट (Tata HBX concept) को भी पेश किया गया था, जिसे काफी अच्छा फीडबैक मिला है। लिहाजा हुंडई भी मिनी एसयूवी की लोकप्रियता को देखते हुए इसी सेगमेंट में एक नई कार लॉन्च कर सकती है।

एक रिपोर्ट की मानें तो कंपनी जल्द ही इस कार के प्रोडक्शन मॉडल को शोकेश करेगी और इस पर कार्य किया जा रहा है। हुंडई ने इस माइक्रो एसयूवी को इंटरनल यूज के लिए एएक्स (AX) का कोडनेम दिया है, जो कि संभवतः सैंट्रो (Santro) के K1 प्लेटफ़ॉर्म पर बेस्ड होगी। AX को सैंट्रो की तरह 1.1-लीटर इंजन मिलेगा, जो कि 69 PS की पावर और 99 NM का पीक टॉर्क जेनरेट करती है।

Related

महिंद्रा Thar 3-Door फेसलिफ्ट टेस्टिंग के दौरान फिर दिखी, डिजाइन में होंगे बदलाव

महिंद्रा Thar 3-Door फेसलिफ्ट में नया फ्रंट डिजाइन और...

Yamaha R2 भारतीय बाजार में हुई लॉन्च, कीमत 2.30 लाख से लेकर 2.53 लाख तक

यामाहा R2 में नया 204cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड और फ्यूल-इंजेक्टेड...

TVS Jupiter Dual Tone Spectral Range भारत में हुई लॉन्च, कीमत 89,825 रुपये

TVS Jupiter Spectral Range में कुछ सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स, ड्यूल-टोन...