PRO पैक में व्हील आर्च क्लैडिंग और साइड सिल गार्निश दी गई है, साथ ही नया टाइटन ग्रे मैट रंग भी दिया गया है
हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने आज अपनी लोकप्रिय और स्पोर्टी एंट्री एसयूवी EXTER के लिए PRO पैक पेश किया है। यह पैक EXTER को और भी दमदार और मस्कुलर लुक देता है, जिससे यह स्मार्ट, पावरफुल और मॉडर्न एसयूवी चाहने वालों के लिए बेहतरीन विकल्प बन जाती है। हुंडई एक्सटर प्रो पैक 7.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा।
PRO पैक के बारे में बताते हुए हुंडई मोटर इंडिया के डायरेक्टर और COO, तरुण गर्ग ने कहा, “हम लगातार अपने प्रोडक्ट्स को बेहतर बना रहे हैं ताकि आज के युवाओं और मॉडर्न ग्राहकों की उम्मीदों पर खरे उतरें। हुंडई EXTER में PRO पैक की शुरुआत इसी दिशा में एक कदम है, जो बोल्ड स्टाइलिंग, एडवांस टेक्नोलॉजी और मजबूत सुरक्षा के साथ ग्राहकों को एक अलग अनुभव देगा।”
PRO पैक में व्हील आर्च क्लैडिंग और साइड सिल गार्निश दी गई है, जो इसे ज्यादा मस्कुलर और दमदार लुक देते हैं। साथ ही इसमें नई टाइटन ग्रे मैट कलर फिनिश मिलती है, जिससे कार और प्रीमियम और आकर्षक दिखती है। डैशकैम फीचर को अब और ज्यादा वेरिएंट में शामिल किया गया है। इन अपडेट्स के साथ हुंडई EXTER अब स्टाइलिश लुक, स्मार्ट फीचर्स और बेहतर सेफ्टी का बेहतरीन कॉम्बिनेशन पेश कर रही है।

हुंडई एक्सटर के सिग्नेचर H-LED डीआरएल्स, फ्रंट बंपर पर एक्सटर ब्रांडिंग, स्पोर्टी ब्लैक रूफ रेल्स और डायनेमिक ब्लैक रियर स्पॉइलर इसे बेहद स्टाइलिश और शानदार बनाते हैं। इसमें 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी, पुश बटन स्टार्ट, वॉइस कमांड , डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, स्मार्ट इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे फीचर्स शामिल हैं।
वहीं सेफ्टी की बात करें तो हुंडई एक्सटर में स्टैंडर्ड के रूप में 6 एयरबैग, रियर पार्किंग कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट (वीएसएम), हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल (एचएसी), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स शामिल हैं।

हुंडई एक्सटर को पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट में ख़रीदा जा सकता है। इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो लगभग 83 पीएस की पावर और 113.8 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन स्मूद और ईंधन-कुशल ड्राइविंग अनुभव प्रदान करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी (ऑटोमैटिक मैनुअल ट्रांसमिशन) दोनों विकल्प उपलब्ध हैं, जिससे ग्राहक अपनी सुविधा और ड्राइविंग स्टाइल के अनुसार चुनाव कर सकते हैं। इसके अलावा, एक्सटर सीएनजी वेरिएंट में भी उपलब्ध है, जिसमें वही 1.2-लीटर इंजन सीएनजी मोड में लगभग 69 पीएस की पावर और 95.2 एनएम का टॉर्क देता है।