Hyundai जुलाई 2020 डिस्काउंट ऑफर – Santro, Grand i10, Elite i20 से Aura तक

हुंडई इंडिय़ा (Hyundai India) जुलाई 2020 में अपनी कारों की खरीद पर छूट की पेश कर रही है, जिसमें सैंट्रो (Santro), ग्रैंड आई10 (Grand i10), निओस (NIOS), एलिट आई20 (Elite i20) और Aura शामिल हैं

जून में बिक्री के जो आकड़े आए हैं, वे केवल हुंडई (Hyundai) ही नहीं बल्कि सभी कार निर्माताओं के लिए राहत भरी खबर है, क्योंकि भारत में चल रहे हेल्थ क्राइसिस के कारण तीन महीनों से न केवल प्रोडक्शन बंद था बल्कि सेल्स भी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। हालांकि बंद में मिली छूट के बाद कंपनियों ने अपना कार्य शुरू किय़ा और उसका परिणाम सकारात्मक रहा। इसलिए कई कंपनियां अपने बिक्री को बढ़ाने के लिए जुलाई 2020 में कई प्राकर के छूट की पेशकश कर रही है।

इसी कड़ी में भारत में दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी हुंडई इंडिय़ा लिमिटेड (Hyundai India Limited) जुलाई 2020 के महीने में आकर्षक छूट और फाइनेंस स्कीम की पेशकश कर रही है, जिसकी शुरूआत हुंडई सैंट्रो (Hyundai Santro) से शुरू होती है। कंपनी इस कार की खरीद पर करीब 35,000 रूपए की छूट दे रही है, जिसमें एरा वेरिएंट पर 15,000 की नकद छूट, 15,000 का एक्सचेंज ऑफर और 5,000 रूपए का कॉर्पोरेट बोनस दे रही है।

इसी तरह कंपनी अन्य सभी वेरिएंट पर करीब 45,000 रूपए की छूट दे रही जिसमें 25,000 रूपए की नकद छूट, 15,000 एक्सचेंज छूट और 5,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट दे रही है। ग्राहक हुंडई ग्रैंड आई10 (Grand i10) की खरीद पर 60,000 हजार रूपए का लाभ ले सकते हैं, जिसमें 40,000 की नकद छूट, 15,000 रूपए का एक्सचेंज ऑफर और 5,000 रूपए कॉर्पोरेट बोनस मिल रहा है।

Hyundai Santro

ModelCash DiscountExchange Bonus + Corporate Discount
Hyundai Santro EraRs. 15,000Rs. 15,000 + Rs. 5,000
Hyundai Santro (Other Variants)Rs. 25,000Rs. 15,000 + Rs. 5,000
Hyundai Grand I10Rs. 40,000Rs. 15,000 + Rs. 5,000
Hyundai NiosRs. 10,000Rs. 10,000 + Rs. 5,000
Hyundai Elite I20Rs. 15,000Rs. 15,000 + Rs. 5,000
Hyundai AuraNILRs. 15,000 + Rs. 5,000

कंपनी Hyundai i10 Nios की खरीद पर 25,000 रूपए तक का लाभ दे रही है, जिसमें 10,000 रूपए की नकद छूट, 10,000 रूपए एक्सचेंज ऑफर और 5,000 रूपए का कॉर्पोरेट बोनस दे रही है। कंपनी एलिट आई20 (Elite i20) की खरीद पर 35,000 रूपए तक का लाभ दे रही है, जिसमें 15,000 रूपए का नकद लाभ, 15,000 का एक्सचेंज लाभ और 5,000 रूपए का कॉर्पोरेट लाभ शामिल है।

हुंडई अपनी नई एन्ट्री हुंडई औरा (Hyundai Aura) की खरीद पर भी 20,000 रूपए का लाभ दे रही है, जिसमें 15,000 रूपए एक्सचेंज लाभ और 5,000 रूपए की क़ॉर्पोरेट छूट दे रही है। यहां ध्यान देने वाली बात है कि कंपनी अपनी कई कारों की खरीद पर कोई छूट नहीं दे रही है।

hyundai grand i10 nios

कंपनी जिन कारों पर छूट नहीं दे रही है, उसमें हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue), हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta), हुंडई वेर्ना (Hyundai Verna), हुंडई एलांट्रा (Hyundai Elantra), हुंडई टक्सन (Hyundai Tucson) और हुंडई कोना इलेक्ट्रिक (Hyundai KONA Electric) शामिल है। इसके विपरीत कंपनी मेडिकल प्रोफेशनल जैसे रजिस्टर्ड डॉक्टर, नर्स और फार्मास्यूटिकल्स प्रोफेशनल को अपनी कारों की खरीद पर 3000 रूपए की अतिरिक्त छूट दे रही है।