
हुंडई ने Alcazar एसयूवी में वायर्ड टू वायरलेस एडाप्टर पेश किया है, जो प्रेस्टीज, प्लैटिनम और सिग्नेचर ट्रिम्स में उपलब्ध है
हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने Alcazar मालिकों के लिए एक नया वायर्ड टू वायरलेस एडाप्टर पेश किया है, जिससे ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो का उपयोग करते समय केबल की जरुरत नहीं पड़ेगी। जो कार मालिकों को केबल के माध्यम से कनेक्ट किए बिना अपने मोबाइल एप्लिकेशन (एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो द्वारा समर्थित) तक आसानी से पहुंचने में सक्षम बनाता है।
चाहे शहर की सड़कों पर घूमना हो, म्यूजिक स्ट्रीम करना हो या वॉयस कमांड सक्रिय करना हो, कहा जाता है कि नया एडाप्टर वाहन के इंफोटेनमेंट सिस्टम के माध्यम से सीधे कनेक्टिविटी सुनिश्चित करता है। जो मनोरंजन और नेविगेशन सुविधाओं के साथ बातचीत करने का परेशानी मुक्त तरीका प्रदान करता है।
वायर्ड टू वायरलेस एडॉप्टर को Alcazar प्रेस्टीज, प्लैटिनम और सिग्नेचर ट्रिम्स में उपलब्ध कराया गया है, जिसमें 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन विकल्प दोनों शामिल हैं। इस नई सुविधा से लैस मॉडलों की कीमत प्रेस्टीज 7-सीटर के लिए 17.21 लाख रुपये से शुरू होती है, जो डीसीटी/एटी ट्रांसमिशन के साथ सिग्नेचर 6-सीटर के लिए 21.58 लाख रुपये तक जाती है।

प्लैटिनम ट्रिम्स, 6-सीटर और 7-सीटर कॉन्फ़िगरेशन दोनों में उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत ट्रांसमिशन के आधार पर 19.59 लाख रुपये से 21.03 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, कीमतें) के बीच है। हुंडई अल्काजार लेवल 2 ADAS सूट सहित 70 से अधिक सुरक्षा सुविधाओं से भरी हुई है, जिसमें एडाप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, सराउंड व्यू मॉनिटर (SVM), ब्लाइंड स्पॉट व्यू मॉनिटर (BVM), फॉरवर्ड कॉलिसन वार्निंग एंड अवॉइडेंस असिस्ट, लेन कीपिंग असिस्ट आदि शामिल हैं। एसयूवी 6 एयरबैग, हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिल्टी कंट्रोल, सभी चार डिस्क ब्रेक और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (हाईलाइन) सहित स्टैंडर्ड 40 सेफ्टी फीचर्स के साथ आती है।
वायर्ड टू वायरलेस एडाप्टर की शुरूआत पर बोलते हुए, हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के पूर्णकालिक निदेशक और मुख्य परिचालन अधिकारी, तरुण गर्ग ने कहा, “HMIL में, हमारा ध्यान ग्राहकों को सर्वोत्तम श्रेणी की तकनीक प्रदान करके सशक्त बनाना है जो उनके ड्राइविंग अनुभव को बेहतर बनाती है। हमारे “वायर्ड टू वायरलेस एडाप्टर” की शुरूआत आज के तकनीक-प्रेमी ग्राहकों की अपेक्षाओं को पूरा करने में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो अपनी यात्रा के दौरान सीमलेस कनेक्टिविटी की उम्मीद करते हैं। हमारा मानना है कि यह इनोवेशन हमारे ग्राहकों के इन-कार मनोरंजन अनुभव को बढ़ाएगा।”

हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2024-25 में कुल 7,62,052 यूनिट की बिक्री दर्ज की। इसमें 5,98,666 यूनिट की घरेलू बिक्री और 1,63,386 यूनिट का निर्यात शामिल है। हुंडई ने मार्च 2025 में 67,320 यूनिट की बिक्री दर्ज की है, जिसमें घरेलू बाजार में 51,820 यूनिट और 15,500 यूनिट का निर्यात शामिल है। जो पिछले वर्ष की तुलना में 2.6 फीसदी की वृद्धि है।