
हुंडई वर्तमान में कुल 10 कारें बेचती हैं जो विभिन्न बॉडी स्टाइल और सेगमेंट में फैली हुई हैं, इनकी कीमत 4.63 लाख रुपये से लेकर 27.03 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है
हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) वर्तमान में भारत की दूसरी सबसे बड़ी वाहन निर्माता है और यह कोरियाई कार निर्माता निश्चित रूप से भारत में सफल कंपनी रही है। हुंडई (Hyundai) ने इस साल भारत में कुछ बड़ी कारों को भी लॉन्च किया है, जिसमें i20 और Creta की नई पीढ़ियां भी रही हैं। इसके अलावा कंपनी ने भारत में Verna और Tucson के मिड-लाइफ फेसलिफ्ट को भी पेश किया था।
अब हुंडई 1 जनवरी 2021 से अपनी पूरी रेंज की कीमतों में वृद्धि करने के लिए भी तैयार है। कंपनी ने इसके पहले कीमतों में बढ़ोतरी का कारण इनपुट और सामग्री की लागत में वृद्धि को बताया है, जिससे भारत में बिकने वाली सभी हुंडई कारें प्रभावित होंगी। इसके पहले किआ मोटर्स, मारूति सुजुकी, फोर्ड इंडिया, टाटा मोटर्स जैसी कंपनियों ने भी अपने कारों की कीमतों में वृद्धि करने की घोषणा की है।
इस वक्त हुंडई पोर्टफोलियो में सैंट्रो, ग्रैंड i10, ग्रैंड i10 Nios, i20, Aura, Verna, Elantra, Venue, Creta और Tucson जैसी कारें शामिल हैं, जबकि कोना इलेक्ट्रिक भी एक अन्य कार के रूप में है। हालाँकि यहाँ ध्यान दिया जाना आवश्यक है कि बढ़ी हुई कारों की कीमतें अभी तक सामने नहीं आई हैं, लेकिन कंपनी जल्द ही इनकी घोषणा करेगी।

ऐसे में अगर आप एक हुंडई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो साल का अंत आपके लिए सबसे अच्छा समय है और इसमें भी दो सप्ताह का समय बाकी है। हुंडई के एंट्री-लेवल म़ॉडल सैंट्रो की कीमत 4.63 लाख रुपये है, जबकि रेंज-टॉपिंग टक्सन एसयूवी के लिए यह कीमत 27.03 लाख रुपये (सभी कीमतें, एक्स-शोरूम) तक जाती है।
कंपनी इसके अलावा वर्तमान में भारतीय बाजार में कम से कम दो नई कारों को लॉन्च करने पर काम कर रही है, जिसमें एक माइक्रो-एसयूवी (कोडनेम AX1) और दूसरा क्रेटा का 7-सीटर एडिशन शामिल है। कंपनी इस कार को संभवतः हुंडई Alcazar का नाम दे सकती है। अभी कंपनी की ओर से इन दोनों कारों के लॉन्च की घोषणा किया जाना बाकी है।
आपको बता दें कि AX1 लॉन्च होने के बाद भारत में आगामी टाटा एचबीएक्स (Tata HBX), मारुति सुजुकी इग्निस (Maruti Suzuki Ignis) के साथ-साथ महिंद्रा KUV100 NXT (Mahindra KUV100 NXT) के मुकाबले होगी, जबकि हुंडई Alcazar का मुकाबला आगामी टाटा ग्रेविटास (Tata Gravitas), एमजी हेक्टर प्लस (MG Hector Plus) और नई जेनरेशन महिंद्रा XUV500 (next-gen Mahindra XUV500) से होगा।