हुंडई 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम डीलर-इंस्टॉल्ड ऑप्शन (DIO) के रूप में 14,999 रुपये में उपलब्ध करा रही है
हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने अपनी प्रीमियम हैचबैक i20 के चुनिंदा वेरिएंट्स के लिए नई और अधिक किफायती कीमतों की घोषणा की है। कंपनी का उद्देश्य ज्यादा ग्राहकों को i20 के प्रीमियम डिजाइन, आधुनिक टेक्नोलॉजी और शानदार परफॉर्मेंस का अनुभव देना है। पिछले एक दशक से भारतीय बाजार में i20 एक भरोसेमंद और लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक रही है।
हुंडई i20 Era वेरिएंट की कीमत अब 5.99 लाख से शुरू होती है। नई कीमत पर उपलब्ध हुंडई i20 Era वेरिएंट में कई उपयोगी और प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। जिनमें 6 एयरबैग, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्रंट और रियर स्किड प्लेट्स, बॉडी-कलर ORVMs और डोर हैंडल्स, Type-C USB चार्जर, टेलिस्कोपिक स्टीयरिंग शामिल हैं। ये सभी फीचर्स एंट्री-लेवल वेरिएंट को भी एक प्रीमियम फील देते हैं।
वहीं हुंडई ने i20 की रेंज को और मजबूत करते हुए Magna एग्जीक्यूटिव वेरिएंट की कीमत 6.74 लाख रुपये और Magna वेरिएंट की कीमत 6.99 लाख रुपये रखी है। Magna एग्जीक्यूटिव वेरिएंट में फुल डिजिटल क्लस्टर, फ्रंट और रियर स्किड प्लेट्स, शार्क फिन एंटीना, हाईलाइन TPMS (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम), ऑटोमैटिक हेडलैम्प्स, की-लेस एंट्री, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVMs, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो और ब्लूटूथ कंट्रोल्स जैसे फीचर्स मिलते हैं।

वहीं Magna वेरिएंट में इसके अलावा इलेक्ट्रिक सनरूफ, LED DRLs, रियर AC वेंट्स, फ्रंट आर्मरेस्ट के साथ स्टोरेज मिलता है। ये फीचर्स उन ग्राहकों के लिए बेहतरीन हैं जो स्टाइल, कंफर्ट और टेक्नोलॉजी का बेहतर कॉम्बिनेशन चाहते हैं। ग्राहकों की सुविधा के लिए हुंडई अब 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम को डीलर-इंस्टॉल्ड ऑप्शन (DIO) के तौर पर 14,999 रुपये में उपलब्ध करा रही है।
इसमें वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्राइड ऑटो, रियर कैमरा, 3 साल की वारंटी की मिलती है। नई कीमतों और बेहतर फीचर्स के साथ Hyundai i20 अब पहले से ज्यादा किफायती और आकर्षक हो गई है। अगर आप एक स्टाइलिश, सुरक्षित और फीचर-लोडेड प्रीमियम हैचबैक की तलाश में हैं, तो नई Hyundai i20 एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है।

इस मौके पर HMIL के नेशनल सेल्स हेड सुनील मूलचंदानी ने कहा कि “Hyundai i20 ने प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में अपने आकर्षक डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और एडवांस फीचर्स के साथ नए मानक स्थापित किए हैं। नई 5.99 लाख की शुरुआती कीमत के साथ, i20 अब ग्राहकों के लिए और अधिक किफायती, आकर्षक और वैल्यू-फॉर-मनी बन गई है। यह Hyundai की उस सोच को दिखाता है, जिसमें कंपनी बेहतर क्वालिटी, नई तकनीक और ग्राहकों की संतुष्टि को सबसे ज्यादा महत्व देती है।”