Home कार न्यूज़ भारत में Hyundai Elite i20 होगी कंपनी की अगली सबसे बड़ी लॉन्च...

भारत में Hyundai Elite i20 होगी कंपनी की अगली सबसे बड़ी लॉन्च – जानें डिटेल

2020 Hyundai i201

नई हुंडई एलीट आई20 (2020 Hyundai Elite i20) में कई अपडेट होंगे, जबकि इंटीरियर बिल्कुल नया होगा। कार का इंजन बीएस6 के अनुरूप होगा

हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (Hyundai Motor India Limited) की नई जेनरेशन की हुंडई एलीट i20 (2020 Hyundai Elite i20) भारत में अगली सबसे बड़ी लॉन्च होगी। नई जेनरेशन की हैचबैक की लॉन्चिंग से कंपनी के सेल्स वॉल्यूम में इजाफा होने की उम्मीद है। इसके पहले तीसरे जेनरेशन की i20 का इस साल के शुरुआत में 2020 जिनेवा मोटर शो में ग्लोबल डेब्यू होने की उम्मीद थी, लेकिन दुनिया भर में चल रहे हेल्थ क्राइसिस के कारण यह संभव न हो सका।

कुछ महीनों पहले ही यूरो-स्पेक i20 की तस्वीरें ऑनलाइन जारी की गईं है। इस मॉडल का एक्सटीरियर हद तक भारत में लॉन्च होने वाली हैचबैक से काफी मिलता जुलता होगा। सामने आई तस्वीरों की मानें तो कार के इंटीरियर में भी कई ध्यान देने वाले अंतर देखे जाएंगे।

फिलहाल अभी इस सेगमेंट में मारुति सुजुकी बलेनो (Maruti Suzuki Baleno) का दबदबा है, लेकिन हुंडई (Hyundai) को उम्मीद है कि आई20 की लॉन्च के बाद कंपनी के वॉल्यूम में और भी वृद्धि होगी। खबरों के मुताबिक Hyundai Elite i20 के टर्बो वर्जन में ऑल-ब्लैक इंटीरियर और कॉन्ट्रास्ट हाइलाइट्स मिल सकते हैं।

2020 Hyundai Elite i20 2

यूरोपीय मॉडल के ड्यूल 10.25 इंच की स्क्रीन (टचस्क्रीन और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए) के विपरीत भारतीय एडिशन में आठ इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंटेशन के साथ-साथ कई नए फीचर्स प्राप्त होंगे। इसमें नए डैशबोर्ड और एसी वेंट्स भी हैं जिनके बीच में क्लाइमेट कंट्रोल बटन हैं।

कार को वायरलेस चार्जिंग की सुविधा, 8-स्पीकर बोस ऑडियो, ब्लूलिंक कनेक्टिविटी, स्टीयरिंग माउंटेड-कंट्रोल के साथ मल्टी-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलने की उम्मीद है। इस बार एलीट i20 का बूटस्पेस मौजूदा मॉडल की तुलना में बड़ा होगा। एक्सटीरियर अपडेट में डेवलपिंग दृष्टिकोण को अपनाया गया है, जो कि इसे अपने कंपटीटर की तुलना में बेहतर बनाएगा। कार का लुक काफी स्पोर्टी होगा।

2020 Hyundai i202

पावरट्रेन में सबसे ज्यादा संभावना 1.2-लीटर के पेट्रोल, 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन का है। इंटरनेशनल लेवल पर i20 48V माइल्ड-हाइब्रिड टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ भी है, लेकिन भारत में इसकी संभावना ना के बराबर है। इसका परफार्मेंस वेरिएंट 200 से ज्यादा हॉर्सपावर की पावर प्रोड्यूज करेगा।