Hyundai अगस्त 2020 डिस्काउंट ऑफर – Santro से लेकर Elantra तक

हुंडई अगस्त 2020 में अपने लोकप्रिय मॉडल I10, i20, Elantra, Aura और Santro पर छूट की पेशकश कर रही है

हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motors India) ने अगस्त 2020 में अपने चुनिंदा कारों की खरीद पर आकर्षक छूट और ऑफ़र की घोषणा की है। कंपनी जिन कारों पर लाभ दे रही है, उनमें सैंट्रो, ग्रैंड आई10, एलीट आई20 और ग्रैंड आई10 निओस और औरा शामिल हैं। हालांकि हुंडई वेन्यू, वरना, क्रेटा, टक्सन और कोना ईवी जैसे मॉडलों पर कोई छूट नहीं है।

कंपनी हुंडई सैंट्रो के Era वेरिएंट की खरीद पर करीब 35,000 रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। इसमें 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल हैं, जबकि अन्य वेरिएंट पर करीब 45,000 रूपए की छूट है, जिसमें 25,000 की नकद छूट, 15,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपए का कॉर्पोरेट बेनेफिट शामिल है।

हुंडई अपनी लोकप्रिय कार हुंडई ग्रैंड आई10 पर सबसे ज्यादा 60000 रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है, जिसमें 40,000 रुपए कैश डिस्काउंट, 15000 रुपए का एक्सचेंज बेनेफिट और 5000 रुपए का कॉर्पोरेट बेनेफिट शामिल है। इसके अलावा ग्रैंड आई10 निओस पर कुल 25000 रुपए के लाभ में 10,000 रुपए का कैश डिस्काउंट और 5000 रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है।

Hyundai Grandi10 Nios

Hyundai Model Cash DiscountExchange Bonus + Corporate Discount
Santro EraRs. 15,000Rs. 15,000 + Rs. 5,000
Santro Other VariantsRs. 25,000Rs. 15,000 + Rs. 5,000
Grand i10Rs. 40,000Rs. 15,000 + Rs. 5,000
Grand i10 NiosRs. 10,000Rs. 10,000 + Rs. 5,000
Elite i20 (Except Magna+)Rs. 15,000Rs. 15,000 + Rs. 5,000
ElantraNILRs. 30,000
Hyundai Xcent PrimeRs. 30,000NIL
Hyundai AuraNILRs. 15,000 + Rs. 5,000

इसी तरह हुंडई एलीट आई20 पर 35,000 रुपए तक का लाभ ले सकते हैं, जिसमें 15,000 रुपए का कैश डिस्काउंट और 15,000 का एक्सचेंज बोनस है। इसके अलावा 5000 रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। ध्यान रहे कि नई जेनरेशन आई20 जल्द ही लॉन्च होने वाली है। भारत में आने से पहले नई आई20 को विश्व स्तर पर लॉन्च कर दिया गया है। भारत में इस मॉडल को दिवाली 2020 के आस पास लांच किया जा सकता है।

नई एलीट आई20 में वेन्यू का इंजन और ट्रांसमिशन दिया जाएगा। इसमें ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ मैनुअल ट्रांसमिशन होगा। इस साल की शुरूआत में लॉन्च हुई नई हुंडई औरा पर करीब 20,000 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है, जिसमें 15,000 रुपए का एक्सचेंज शामिल है, जबकि 5,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट है। इस कार पर कोई भी कैश डिस्काउंट उपलब्ध नहीं है।

Hyundai Elite I20

इसी तरह कंपनी एक्सेंट प्राइम वेरिएंट की खरीद पर कुल 30,000 रूपए का कैश डिस्काउंट दे रही है, जबकि एलांट्रा पर 30,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस शामिल है। ध्यान रहे कि डीलर छूट की पेशकश करते हैं और ये स्टॉक के आधार पर अलग-अलग डीलर के पास अलग हो सकते हैं। इसके अलावा कंपनी मेडिकल प्रोफेशनल को अलग से 3,000 रूपए का डिस्काउंट दे रही है।