फरवरी 2021 में हुंडई की कारों पर उपलब्ध डिस्काउंट – Santro, Grand i10 Nios, Elantra

हुंडई इंडिया ने फरवरी 2021 में अपनी कारों की खरीद पर छूट की घोषणा की है, जिसके तहत नकद छूट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है

देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी हुंडई (Hyundai) की बिक्री भारत में लगातार बढ़ती ही जा रही है और जनवरी 2021 की बिक्री में हुंडई वेन्यू और क्रेटा अपने-अपने सेगमेंट की बेस्ट सेलिंग कार बनकर उभरी हैं। कंपनी फरवरी में भी अपनी इस गति को बनाए रखने के लिए विशेष छूट की पेशकश कर रही है, जिसके तहत नकद छूट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट का लाभ दिया जा रहा है।

हुंडई अपने एंट्री लेवल के हैचबैक हुंडई सैंट्रो (Hyundai Santro) के Era वेरिएंट की खरीद पर 30,000 रूपए तक का लाभ दे रही है, जिसके तहत 10,000 रूपए की नकद छूट, 15,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट शामिल है, जबकि इस कार के अन्य वेरिएंट पर 20,000 रूपए की नकद छूट, 15,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रूपए के कॉर्पोरेट डिस्काउंट सहित 40,000 रूपए का लाभ उठा सकते हैं। जबकि 2020 मॉडल की खरीद पर भी खरीददार करीब 50,000 रूपए तक का लाभ उठा सकते हैं।

फरवरी 2021 में हुंडई ग्रैंड आई10 निओस की खरीद पर 45,000 रूपए तक की छूट है, जिसके तहत 30,000 रूपए की नकद छूट, 15,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है, जबकि 2020 मॉडल की खरीद पर भी खरीददार करीब 60,000 रूपए तक का लाभ उठा सकते हैं।

Hyundai Grandi10 Nios

Hyundai Discounts – February 2021
ModelCash DiscountExchange Bonus + Corporate discount
Hyundai SantroUp to Rs. 20,000Rs. 15,000 + Rs. 5,000
Hyundai Grand i10 NiosUp to Rs. 30,000Rs. 10,000 + Rs. 5,000
Hyundai AuraUp to Rs. 30,000Rs. 15,000 + Rs. 5,000
Hyundai i20NILNIL
Hyundai VenueNILNIL
Hyundai VernaNILNIL
Hyundai Elantra (2020 Model)Up to Rs. 70,000Rs. 30,000
Hyundai CretaNILNIL
Hyundai TucsonNILNIL
Hyundai Kona (2020 Model)Up to Rs. 1.5 LakhNIL
Hyundai Xcent PrimeRs. 50,000NIL
An additional bonus of Rs. 3,000 available for Medical Professionals and Government Employees

कंपनी फरवरी 2021 में हुंडई आई20 (Hyundai Elite i20) की खरीद किसी भी प्रकार का डिस्काउंट नहीं दे रही है। हुंडई फरवरी 2021 में अपनी प्रीमियम सेडान हुंडई एलांट्रा (Hyundai Elantra) के 2020 मॉडल की खरीद पर 1,00,000 रूपए तक की भारी छूट दे रही है, जबकि 2021 मॉडल पर किसी भी प्रकार का डिस्काउंट नहीं है। हुंडई टक्सन (Hyundai Tucson) पर भी डिस्काउंट उपलब्ध नहीं है।

इसके अलावा हुंडई औरा (Hyundai Aura) की खरीद पर 50,000 हजार तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं जिसमे 10,000 रूपए का कॅश डिस्काउंट और 5,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। जबकि 2020 मॉडल पर आप 70,000 रूपए तक का लाभ उठा सकते हैं।

Hyundai Elantra

इसके अलावा हुंडई कोना इलेक्ट्रिक के 2020 मॉडल पर आप 1,50,000 रूपए तक का लाभ उठा सकते हैं हालांकि कंपनी  हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue), हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta), हुंडई i20 (Hyundai i20), हुंडई टक्सन (Hyundai Tucson) और हुंडई वेर्ना (Hyundai Verna) की खरीद पर कोई छूट नहीं दे रही है।