
जनवरी 2025 में Top 10 SUVs की सूची में Hyundai Creta 18,522 यूनिट की बिक्री के साथ पंच, विटारा और स्कॉर्पियो आगे रही है
जनवरी 2025 में Top 10 SUVs एसयूवी की बिक्री में कुछ मॉडलों ने सालाना आधार पर उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है, जबकि अन्य में गिरावट देखी गई। पिछले महीने Hyundai Creta की कुल मिलाकर 18,522 यूनिट की बिक्री दर्ज की गई है, जो पिछले साल की समान अवधि में बेची गई 13,212 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 40 फीसदी की वृद्धि है। हाल ही में कंपनी ने क्रेटा का इलेक्ट्रिक वर्जन भी लॉन्च किया है और उम्मीद है की इसकी बिक्री में और इजाफा होगा।
टाटा पंच दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी रही है और इसकी 16,231 यूनिट की बिक्री हुई है, हालांकि इसकी बिक्री में 10 फीसदी की गिरावट हुई है। इसके बावजूद खरीदारों के बीच यह एक लोकप्रिय पसंद बनी हुई है। मारुति ग्रैंड विटारा ने सूची में तीसरा स्थान हासिल किया, जिसकी बिक्री साल-दर-साल 17 प्रतिशत बढ़कर 15,784 यूनिट की रही है। वहीं जनवरी 2024 में इसकी 13,438 यूनिट बिकीं थी।
महिंद्रा स्कॉर्पियो ने 15,442 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में चौथा स्थान हासिल किया और पिछले साल की तुलना में 8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। टाटा नेक्सन 15,397 यूनिट के साथ पांचवें स्थान पर रही, लेकिन हाल के दिनों में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण इसकी बिक्री में 10 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है।
Top 10 SUVs | जनवरी 2025 | जनवरी 2024 |
---|---|---|
1. हुंडई क्रेटा (+40%) | 18,522 | 13,212 |
2. टाटा पंच (-10%) | 16,231 | 17,978 |
3. मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा (+17%) | 15,784 | 13,438 |
4. महिंद्रा स्कार्पियो (+8%) | 15,442 | 14,293 |
5. टाटा नेक्सन (-10%) | 15,397 | 17,182 |
6. मारुति सुजुकी फ्रोंक्स (+11%) | 15,192 | 13,643 |
7. मारुति सुजुकी ब्रेज़ा (-4%) | 14,747 | 15,303 |
8. हुंडई वेन्यू (-6%) | 11,106 | 11,831 |
9. महिंद्रा XUV 3XO (+76%) | 8,454 | 4,817 |
10. महिंद्रा XUV 700 (+17%) | 8,399 | 7,206 |
मारुति सुजुकी फ्रोंक्स 15,192 यूनिट की बिक्री और पिछले वर्ष की तुलना में 11 प्रतिशत की वृद्धि के साथ सूची में छठे स्थान पर रही, जिसने एक स्टाइलिश और किफायती कॉम्पैक्ट एसयूवी कूप के रूप में अपनी अपील साबित की है। इस बीच, मारुति ब्रेज़ा 14,747 यूनिट बेचकर सूची में सातवें स्थान पर रही, हालांकि पिछले महीने साल-दर-साल आधार पर इसमें 4 प्रतिशत की गिरावट देखी गई।
वहीं हुंडई की वेन्यू कॉम्पैक्ट एसयूवी 11,106 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में आठवें स्थान पर रही है, जो पिछले साल की समान अवधि में बेची गई 11,831 यूनिट की तुलना में 8 प्रतिशत की गिरावट है। हाल के महीनों में इसकी बिक्री संख्या मामूली रही है। महिंद्रा XUV700 में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई, जो साल-दर-साल 76 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 8,399 यूनिट के साथ सूची में नौवें स्थान पर पहुंच गई।

वहीं महिंद्रा की थार सूची में अंतिम स्थान पर रही और इसकी 13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,557 यूनिट की बिक्री दर्ज की गई है। इस कैलेंडर वर्ष के दौरान एसयूवी सेगमेंट में काफी गतिविधियां देखने को मिलेंगी क्योंकि नए मॉडल लॉन्च का इंतजार कर रहे हैं।