Hyundai Creta मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट में 2 लाख का आंकड़ा पार करने वाली इकलौती एसयूवी रही, जो FY25 की 1,94,871 यूनिट्स के मुकाबले 3.6 फीसदी की वृद्धि है
वित्त वर्ष 2026 में मिडसाइज़ SUV सेगमेंट में जबरदस्त हलचल देखने को मिली, लेकिन सेगमेंट में हुंडई क्रेटा सबसे आगे रही। वित्त वर्ष के दौरान इसकी कुल मिलाकर 2,01,921 यूनिट्स की बिक्री हुई, जिससे यह अपने सेगमेंट में 2 लाख का आंकड़ा पार करने वाली इकलौती SUV बन गई। यह वित्त वर्ष 2025 में बेची गई 1,94,871 यूनिट्स के मुकाबले 3.6 फीसदी की बढ़त है और इसके साथ ही इसका सेगमेंट शेयर 16.5 फीसदी तक पहुंच गया है।
हाल ही में लॉन्च हुई हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक ने भी अच्छे खासे वॉल्यूम्स जोड़े हैं, जिससे इसके पहले से मजबूत ICE लाइनअप को और सपोर्ट मिला है। हुंडई क्रेटा को पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ ख़रीदा जा सकता है। 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 115 पीएस की पावर और 144 Nm का टॉर्क देता है और इसमें 6-स्पीड मैनुअल और IVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है।
वहीं 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन लगभग 160 पीएस की पावर और 253 Nm का टॉर्क देता है और इसे 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DCT के साथ पेश किया जाता है। साथ ही 1.5-लीटर डीज़ल इंजन 116 पीएस की पावर और 250 Nm का टॉर्क उत्पन करता है और इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक का विकल्प मिलता है।

वहीं क्रेटा इलेक्ट्रिक में दो बैटरी पैक ऑप्शन मिलते हैं, जिनमें 42 kWh और 51.4 कवह शामिल हैं। इसका इलेक्ट्रिक मोटर वेरिएंट के हिसाब से 135 पीएस से 171 पीएस तक की पावर और करीब 255 Nm का टॉर्क देता है। कीमत भी क्रेटा की सफलता में अहम भूमिका निभाती है। ICE मॉडल की कीमत करीब 10.79 लाख रुपये से शुरू होकर 20.20 लाख रुपये तक जाती है, जबकि Creta Electric की कीमत 18.02 लाख से 24.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।
अगर मुकाबले की बात करें, तो महिंद्रा स्कार्पियो 1,78,800 यूनिट्स के साथ दूसरे स्थान पर रही, जिसमें 8.5 फीसदी की सालाना बढ़त दर्ज की गई है। वहीं महिंद्रा Thar ने 48.8 फीसदी की जबरदस्त बढ़त के साथ 1,26,261 यूनिट्स की बिक्री हासिल की है। महिंद्रा बोलेरो ने भी लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए 1.1 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की है।

टोयोटा अर्बन क्रूजर Hyryder ने 65.4 फीसदी की शानदार बढ़त के साथ 99,890 यूनिट्स की बिक्री की है। दूसरी ओर, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा की बिक्री में करीब 30 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। किआ सेल्टोस ने नए अपडेटेड मॉडल की बदौलत 83,747 यूनिट्स के साथ अपनी ग्रोथ बनाए रखी। इसके अलावा, नए मॉडल जैसे MG Windsor और पूरी तरह इलेक्ट्रिक SUVs जैसे Mahindra XEV 9e, Mahindra XEV 9S और Mahindra BE 6 भी अब बाजार में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने लगे हैं।