मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट में Hyundai Creta की बादशाहत कायम, देखें टॉप 10 एसयूवी लिस्ट

मार्च 2025 में टॉप 10 मिडसाइज़ एसयूवी की सूची में Hyundai Creta  ने महिंद्रा स्कॉर्पियो और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा से आगे रहकर शीर्ष स्थान बरकरार रखा

मार्च 2025 में मिडसाइज़ एसयूवी सेगमेंट ने लोकप्रिय मॉडलों के दम पर काफ़ी ध्यान आकर्षित किया। हुंडई क्रेटा ने 18,059 यूनिट की बिक्री के साथ शीर्ष स्थान पर अपनी पकड़ बनाए रखी, जो पिछले मार्च में बेची गई 16,458 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 10 प्रतिशत की वृद्धि है। कंपनी ने पिछले साल की शुरुआत में क्रेटा का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया था।

यह पिछले महीने देश में सबसे ज़्यादा बिकने वाली कार भी थी। इसके ठीक पीछे महिंद्रा स्कॉर्पियो रही, जिसकी पिछले साल की तुलना में 8 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 13,913 यूनिट पर आ गई। इसके बावजूद, शहरी और ग्रामीण दोनों ही तरह के ग्राहकों के बीच अपनी व्यापक अपील के कारण, स्कॉर्पियो इस सेगमेंट में एक आकर्षक एसयूवी बनी हुई है।

वहीं मारुति सुजुकी की ग्रैंड विटारा ने तीसरा स्थान हासिल किया, हालांकि इसकी बिक्री में सालाना आधार में 7 प्रतिशत की गिरावट आई है। 10,418 यूनिट के साथ मिडसाइज़ एसयूवी ने काफी संख्या में खरीदारों को आकर्षित करना जारी रखा है। हाल ही में कंपनी ने ग्रैंड विटारा को नए फीचर्स के साथ अपडेट भी किया है।

Scorpio-N Carbon_Exterior 1

RankTop 10 Midsize SUVsMarch 2025March 2024
1Hyundai Creta (↑10%)18,05916,458
2Mahindra Scorpio (↓8%)13,91315,151
3Maruti Suzuki Grand Vitara (↓7%)10,41811,232
4Mahindra XUV700 (↑4%)6,8516,611
5Kia Seltos (↓18%)6,5257,912
6Toyota Hyryder (↓11%)5,2865,965
7Tata Curvv3,785   –
8Honda Elevate (↓24%)2,4753,277
9VW Taigun1,5901,588
10Tata Safari (↓31%)1,4152,063

वहीं टोयोटा हाइराइडर एसयूवी ने 5,286 यूनिट की बिक्री दर्ज की है, जो पिछले साल की समान अवधि में बेची गई 5,965 यूनिट की तुलना में 11 फीसदी की गिरावट को दर्शाता है। चौथे स्थान पर, महिंद्रा XUV700 ने 6,851 यूनिट के साथ बिक्री में 4 प्रतिशत की वृद्धि दिखाई है।

इसके ठीक पीछे, किआ सेल्टोस को 18 प्रतिशत की उल्लेखनीय गिरावट का सामना करना पड़ा, जो पिछले महीने 6,525 यूनिट पर आ गई। जबकि मारुति सुजुकी एक नई मिडसाइज़ एसयूवी पर काम कर रही है, अगली पीढ़ी की क्रेटा और सेल्टोस की भी योजना बनाई गई है।

tata Curvv

वहीं टाटा कर्व की बिक्री 3,785 यूनिट की रही रही है। होंडा एलिवेट की बिक्री में 24 प्रतिशत की भारी गिरावट आई है और इसकी कुल 2,475 यूनिट की बिक्री हुई है। VW की ताइगुन 1,590 यूनिट पर स्थिर रही और टाटा सफारी 1,415 यूनिट के साथ दसवें स्थान पर रही है।