Hyundai Creta Electric BaaS ऑप्शन के साथ हुई लॉन्च, शुरुआती कीमत 10.99 लाख रुपये

BaaS योजना के तहत क्रेटा इलेक्ट्रिक की शुरुआती कीमत 10.99 लाख रुपये है हालांकि, बैटरी के लिए ग्राहकों को 3.9 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से अलग से EMI देनी होगी

हुंडई मोटर इंडिया ने क्रेटा इलेक्ट्रिक को अब Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल के साथ पेश किया है। इस नई योजना के तहत ग्राहक 10.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर क्रेटा इलेक्ट्रिक खरीद सकते हैं। हालांकि, इसके लिए बैटरी की कीमत अलग होगी और ग्राहकों को 3.9 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से बैटरी EMI का भुगतान करना होगा।

BaaS मॉडल का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे इलेक्ट्रिक कार खरीदने के लिए एक साथ ज्यादा रकम खर्च नहीं करनी पड़ती है और इससे EV खरीदना पहले के मुकाबले आसान हो जाता है। इसके अलावा क्रेटा इलेक्ट्रिक में अब इंटीग्रेटेड साइड फुट स्टेप भी दिया गया है। कंपनी ने ग्राहक मांग को देखते हुए Home Charger (HC) वेरिएंट्स के साथ अब 7.4 kW वॉल बॉक्स चार्जर भी देना शुरू किया है। इन बदलावों के अलावा क्रेटा इलेक्ट्रिक के डिजाइन, फीचर्स और बैटरी विकल्पों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह पहले की तरह 42 kWh और 51.4 kWh बैटरी पैक के विकल्पों में उपलब्ध रहेगी।

इस घोषणा पर हुंडई मोटर इंडिया के MD और CEO तरुण गर्ग ने कहा कि “कंपनी का मानना है कि भविष्य की मोबिलिटी सभी के लिए आसान और ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप होनी चाहिए। उनके अनुसार Creta Electric के लिए Battery-as-a-Service की शुरुआत भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को अधिक लोगों तक पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस योजना से ग्राहकों को कार खरीदते समय कम पैसे देने होंगे। बैटरी के लिए आसान भुगतान विकल्प भी मिलेंगे, जिससे ज्यादा लोग बिना ज्यादा खर्च किए हुंडई की इलेक्ट्रिक कार खरीद सकेंगे और उसकी आधुनिक तकनीक व सुरक्षा फीचर्स का फायदा उठा पाएंगे।”

Hyundai Creta EV (1)

बिना BaaS मॉडल के हुंडई Creta Electric की कीमत 18.03 लाख रुपये से शुरू होकर 24.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है। यानी BaaS योजना चुनने पर ग्राहकों को शुरुआत में 7 लाख रुपये से अधिक कम कीमत चुकानी होगी। हालांकि, इसके बदले उन्हें बैटरी के लिए प्रति किलोमीटर के हिसाब से भुगतान करना होगा।

फीचर्स की बात करें तो क्रेटा इलेक्ट्रिक में Hyundai SmartSense Level 2 ADAS, Vehicle-to-Load (V2L), Digital Key, Single Pedal Drive और Active Air Flaps जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। यह DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और इसकी बैटरी 10 से 80 प्रतिशत तक केवल 39 मिनट में चार्ज हो जाती है। 42 kWh और 51.4 kWh बैटरी पैक के साथ यह एक बार चार्ज करने पर 510 किमी (ARAI प्रमाणित) तक की रेंज देने का दावा करती है।

Hyundai creta EV 7

हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक के साथ 8 साल या 1.60 लाख किमी (जो पहले हो) की बैटरी वारंटी मिलती है। कंपनी अगले सात वर्षों में देशभर में करीब 600 पब्लिक DC फास्ट चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की योजना पर काम कर रही है। फिलहाल हुंडई के पास भारत में 214 DC फास्ट चार्जर और 183 लोकेशनों पर 399 चार्जिंग पॉइंट्स मौजूद हैं। वहीं, myHyundai ऐप के जरिए ग्राहक देशभर में उपलब्ध 10,000 से अधिक EV चार्जिंग पॉइंट्स को आसानी से खोज और इस्तेमाल कर सकते हैं।

More from the blog

महिंद्रा Thar 3-Door फेसलिफ्ट टेस्टिंग के दौरान फिर दिखी, डिजाइन में होंगे बदलाव

महिंद्रा Thar 3-Door फेसलिफ्ट में नया फ्रंट डिजाइन और नए अलॉय व्हील्स सहित कई अपडेट शामिल हो सकते हैं महिंद्रा अपनी लोकप्रिय थार 3-Door को...

Mahindra XEV 9S और XEV 9e अब BaaS के साथ, कीमत 12.65 लाख से शुरू

महिंद्रा BE 6 SPORTEQ, XEV 9S और XEV 9e इलेक्ट्रिक को BaaS स्कीम के तहत खरीदा जा सकेगा और बैटरी के लिए 3.75 रुपये...

MG Hector Tomahawk PHEV 21.79 लाख में हुई लॉन्च, 115 किमी की इलेक्ट्रिक रेंज

MG Hector Tomahawk PHEV एक बार फुल चार्ज और फुल टैंक होने पर 115 किमी से ज्यादा की इलेक्ट्रिक रेंज और 1,100 किमी से...

भारत में Volkswagen की नई कॉम्पैक्ट एसयूवी 2027 में होगी लॉन्च

नई Volkswagen कॉम्पैक्ट एसयूवी MQB-A0-IN प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी और इसमें 1.0 TSI इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प...