मई 2025 में मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट में Hyundai Creta का दबदबा कायम

Hyundai Creta
Pic Source: Carmotive India

मई 2025 में Hyundai Creta का मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट में 14,860 यूनिट के साथ दबदबा कायम है

Hyundai Creta ने एक बार फिर मिडसाइज SUV सेगमेंट में अपना दबदबा साबित किया है। मई 2025 में क्रेटा की कुल बिक्री 14,860 यूनिट की रही रही है, जो पिछले साल मई 2024 में बेची गई 14,662 यूनिट की तुलना में लगभग 1 फीसदी की मामूली वृद्धि को दर्शाती है। भले ही वृद्धि सीमित रही हो, लेकिन यह Creta की लगातार मजबूत पकड़ और ग्राहकों के बीच इसकी लोकप्रियता को दर्शाता है। वहीं कुछ महीने पहले कंपनी ने क्रेटा का इलेक्ट्रिक वर्जन भी लॉन्च किया है।

वहीं दूसरी ओर, Mahindra Scorpio ने भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करवाई है। इसकी मई 2025 में 14,400 यूनिट की बिक्री की है, जो कि मई 2024 में बेची गई 13,717 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 5 फीसदी की वृद्धि है। इस आंकड़े ने स्पष्ट कर दिया है कि मिडसाइज SUV सेगमेंट में मुकाबला अब और तेज़ हो रहा है।

हुंडई ने क्रेटा फेसलिफ्ट को जनवरी 2024 में कई नए अपडेट के साथ लॉन्च किया था और यह मार्च 2025 और अप्रैल 2025 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही थी। वहीं मई 2025 में इसे सूची में चौथा स्थान मिला है। हुंडई ने मार्च में क्रेटा के लिए नए वेरिएंट और फीचर अपग्रेड लॉन्च किए थे। भारत में 1.2 मिलियन से ज़्यादा ग्राहकों के साथ, क्रेटा कई सालों से मिडसाइज़ SUV सेगमेंट में अग्रणी रही है।

hyundai creta SUV 1

कंपनी ने SX प्रीमियम और EX (O) के साथ दो नए वेरिएंट पेश किए हैं। SX प्रीमियम वेरिएंट अब वेंटिलेटेड फ्रंट-रो सीट्स, 8-वे पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और बोस 8-स्पीकर साउंड सिस्टम के साथ आता है। अधिक प्रीमियम अपील जोड़ते हुए, हुंडई ने अतिरिक्त रियर पैसेंजर लेगरूम के लिए लेदर सीट्स और स्कूप्ड-आउट सीटबैक भी जोड़े हैं।

वहीं EX (O) वेरिएंट में पैनोरैमिक सनरूफ़ और LED रीडिंग लैंप दिया गया है। इसके अलावा अन्य वेरिएंट में भी अपग्रेड किए गए हैं। SX (O) ट्रिम में अब रेन सेंसर, रियर वायरलेस चार्जर और अतिरिक्त जगह के लिए वही स्कूप्ड सीटें हैं। हुंडई ने मोशन सेंसर के साथ एक स्मार्ट की भी पेश की है, जो अब S (O) वेरिएंट से उपलब्ध है। इन अपडेट के साथ ही, हुंडई ने सभी वेरिएंट में टाइटन ग्रे मैट और स्टारी नाइट कलर भी जोड़े हैं।

Hyundai Creta EV 10

हुंडई क्रेटा में 1.5 लीटर NA पेट्रोल इंजन, 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलता है। NA इंजन 115 पीएस की पावर और 144 एनएम का टॉर्क देता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल और IVT (CVT) ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। वहीं टर्बो पेट्रोल इंजन 160 पीएस की पावर और 253 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है, जो इसे एक परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड विकल्प बनाता है। इसे 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।

वहीं 1.5 लीटर डीजल इंजन 116 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क देता है, जिसे 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक टॉर्क कन्वर्टर के साथ पेश किया गया है। हुंडई क्रेटा ड्यूल 10.25 इंच की स्क्रीन (इंफोटेनमेंट + डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले), ADAS Level 2 (ऑटोमैटिक ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट, आदि), एयर प्यूरिफायर, BOSE प्रीमियम साउंड सिस्टमकनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी (Bluelink) जैसे फीचर्स से लैस है। वर्तमान में हुंडई क्रेटा की कीमत 11.11 लाख से शुरू होकर 20.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।