जनवरी 2025 में Hyundai Creta और Grand Vitara का रहा जलवा, देखें Top 10 Midsize SUVs लिस्ट

Hyundai Creta जनवरी 2025 में Top 10 Midsize SUVs सूची में 18,522 यूनिट के साथ Maruti Grand Vitara, Mahindra Scorpio और अन्य से आगे रही

जनवरी 2025 में Top 10 Midsize SUVs की सूची में कुछ मॉडलों की बिक्री शानदार रही है, जबकि कुछ मॉडलों को गिरावट का भी सामना करना पड़ा। Hyundai Creta ने इस सेगमेंट में अपनी पकड़ बनाए रखी और 18,522 यूनिट के साथ सूची में पहले स्थान पर रही, जो कि पिछले साल की इसी अवधि में बेची गई 13,212 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 40 प्रतिशत की वृद्धि है।

इसकी लगातार मांग मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट में एक संपूर्ण पैकेज की तलाश कर रहे खरीदारों के बीच इसकी अपील को बढ़ाता है। मारुति सुजुकी Grand Vitara 15,784 यूनिट के साथ सूची में दूसरे स्थान पर रही, जो जनवरी 2024 में बेची गई 13,438 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 17 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है। इस एसयूवी को माइल्ड-हाइब्रिड, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और सीएनजी पावरट्रेन विकल्पों के साथ बेचा जाता है।

इस बीच, Mahindra Scorpio ने 15,442 यूनिट के साथ तीसरा स्थान हासिल किया, जो पिछले साल की समान अवधि में बेची गई 14,293 यूनिट की तुलना में 8 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं महिंद्रा XUV700 ने 8,399 यूनिट हासिल करके चौथा स्थान हासिल किया, जो पिछले साल की 7,206 यूनिट की तुलना में 17 प्रतिशत की वृद्धि है।

mahindra Scorpio N-2
Pic Source: Akash Mandal
Top 10 Midsize SUVsजनवरी 2025जनवरी 2024
1. Hyundai Creta (+40%)18,52213,212
2. Maruti Suzuki Grand Vitara (+17%)15,78413,438
3. Mahindra Scorpio (+8%)15,44214,293
4. Mahindra XUV 700 (+17%)8,3997,206
5. Kia Seltos (+1%)6,4706,391
6. Toyota Hyryder (-11%)4,9415,543
7. Tata Curvv3,087   –
8. Honda Elevate (-61%)1,7734,586
9. VW Taigun (21%)1,5481,275
10. Tata Safari (-46%)1,5482,893

इसके विपरीत, किआ इंडिया सेल्टोस की जनवरी 2025 के महीने में 6,470 यूनिट बेचने में कामयाब रही है, जो कि पिछले जनवरी की 6,391 यूनिट की तुलना में 1 प्रतिशत की मामूली वृद्धि है। वहीं टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर को 11 प्रतिशत की गिरावट का सामना करना पड़ा, जो जनवरी 2024 में 5,543 यूनिट से घटकर 4,941 यूनिट रह गई। पिछले साल लॉन्च की गई टाटा कर्व ने पिछले महीने 3,087 यूनिट की घरेलू बिक्री दर्ज की है।

वहीं होंडा एलिवेट की बिक्री में 61 प्रतिशत की भारी गिरावट आई और पिछले साल की 4,586 यूनिट की तुलना में केवल 1,773 यूनिट की बिक्री हुई है। हाल ही में होंडा ने एलिवेट ब्लैक एडिशन और होंडा एलिवेट सिग्नेचर ब्लैक एडिशन लॉन्च किए हैं, जिनकी कीमत मैनुअल वेरिएंट के लिए क्रमश: 15.51 लाख रुपये और 15.71 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। वहीं CVT वेरिएंट की कीमत क्रमश: 16.73 लाख रुपये और 16.93 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। ये नए क्रिस्टल ब्लैक पर्ल कलर में पेश किए गए हैं।

Honda Elevate
Pic Source: Ashvin Raj

वहीं फॉक्सवैगन ताइगुन की पिछले महीनें 1,548 यूनिट की बिक्री हुई है, जो जनवरी 2024 में बेची गई 1,275 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 21 प्रतिशत की वृद्धि है। हालाँकि, टाटा सफारी की बिक्री में 46 प्रतिशत की भारी गिरावट देखी गई, जो जनवरी 2024 में 2,893 यूनिट से गिरकर 1,548 यूनिट रही है।