हुंडई मोटर कंपनी ने विशेष रूप से BEVs (बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन) के लिए Ioniq सब-ब्रांड भी बनाया है और हुंडई एक नई मिनी इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च कर सकती है
इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को लेकर हुंडई मोटर कंपनी (Hyundai Motor Company) की भविष्य के लिए बड़ी योजनाएं हैं और इस दक्षिण कोरियाई कार दिग्गज ने 2025 तक कम से कम 16 ऑल इलेक्ट्रिक मॉडल अपने लाइनअप में शामिल करने की योजना बनाई है। कंपनी ने इसके लिए विशेष रूप से BEVs (बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन) के लिए Hyundai Ioniq सब-ब्रांड भी बनाया है।
माना जा रहा है कि हुंडई भारत में एक मिनी SUV करने की योजना बना रही है। दरअसल हुंडई की आधिकारिक वैश्विक ईवी रणनीति में कुछ मॉडल शामिल हैं जो भारतीय बाजार के लिए आदर्श हो सकते हैं, जिसमें एक बी-सेगमेंट एसयूवी (टाटा नेक्सन ईवी और महिंद्रा eXUV300 की कॉम्पीटिटर) और एक छोटा A-सेगमेंट CUV (फोर्ड फ्रीस्टाइल के समान) शामिल है।
कंपनी की लाइनअप में दूसरा ऑप्शन भारत के लिए सही विकल्प हो सकता है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी इस एसयूवी के लॉन्च की या टाइमलाइन की कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कंपनी इसे साल 2023 तक उतार सकती है।

माना जा रहा है कि नई हुंडई इलेक्ट्रिक CUV (क्रॉस-ओवर यूटिलिटी व्हीकल) टाटा की अपकमिंग HBX इलेक्ट्रिक के लिए संभावित कॉम्पिटेटर होगी। हमें उम्मीद है कि इसकी शुरुआती कीमत 10 लाख रुपए के आसपास होगी और यह उन लोगों के लिए जो लोग बेहतर ड्राइविंग रेंज चाहते हैं। संभावना है कि टाटा मोटर्स HBX के इलेक्ट्रिक वर्जन को भी मार्केट में उतार सकती है।
भारत में जैसे बाजार में इस कार की सफलता बहुत हद तक इसकी कीमत पर निर्भर करेगी और यही वजह है कि देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी भी ईवी सेगमेंट में कदम रखने में संकोच कर रही है, क्योकि इलेक्ट्रिक वाहन की कीमत पेट्रोल-या डीजल वाहन की तुलना में मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट के कारण काफी ज्यादा है।
खबरों के मुताबिक भारत में ईवी के लिए कम मांग को देखते हुए, उम्मीद की जा रही है कि हुंडई कि इस नए इलेक्ट्रिक CUV को भारत में लॉन्च करने से पहले कुछ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उतार सकती है। हालांकि कंपनी इससे पहले हुंडई कोना इलेक्ट्रिक एसयूवी को भारतीय बाजार में उतार चुकी है।