Home कार न्यूज़ 2020 Hyundai Creta की बुकिंग 30,000 यूनिट के पार

2020 Hyundai Creta की बुकिंग 30,000 यूनिट के पार

2020 Hyundai Creta1

भारत में दूसरे जेनरेशन की हुंडई क्रेटा (2020 Hyundai Creta) की बुकिंग का आंकड़ा 30,000 यूनिट के पार हो गया है और उम्मीद है कि आने वाले महीनों में इस कार के लिए ग्राहकों का और भी जबरदस्त फीडबैक मिलेगा

हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (Hyundai Motor India Limited) ने मार्च में दूसरे जेनरेशन की हुंडई क्रेटा (2020 Hyundai Creta) को लॉन्च किया था और कंपनी की उम्मीदों के मुताबिक इस एसयूवी ने भारतीय ग्राहकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रही है। हेल्थ क्राइसिस के कारण चल बंदी में भी इस एसयूवी ने मई 2020 में सबसे ज्यादा बिक्री के आकड़ों को दर्ज किया है।

इसके पहले हुंडई इंडिया (Hyundai India) ने मार्च 2020 में क्रेटा (2020 Hyundai Creta) की 6,706 यूनिट की बिक्री थी, जबकि अप्रैल में जीरो रही और मई में सबसे ज्यादा बिक्री कर देश की नम्बर 1 कार होने का रूतबा हासिल किया। हुंडई ने इसी साल अपनी कॉम्पैक्ट सेडान हुंडई औरा (Hyundai Aura) और नई जेनरेशन की हुंई वेर्ना (Hyundai Verna) को भी पेश किया।

इसके अलावा इस साल कंपनी हुंडई टक्सन फेसलिफ्ट (Hyundai Tucson faceliftet) को भी लॉन्च कर सकती है। इस कार को ऑटो एक्सपो 2020 में दिखाया गया था, जबकि कंपनी की लिस्ट में ऑल-न्यू एलीट आई20 (Hyundai Elite i20) भी पाइपलाइन है, जो कि कंपनी की अगली सबसे बड़ी लॉन्चिंग होगी।

2020-hyundai-creta-black-2

कंपनी भारत में अपने नए प्रोडक्ट को लेकर बहुत गंभीर है और इससे वॉल्यूम बढ़ने की उम्मीद है। अन्य ऑटोमोबाइल निर्माताओं की तरह, हुंडई ने भी रिकवरी के लिए देश भर में अपने डीलरशिप पर रिटेल बिक्री और प्लांट में प्रोडक्शन का कार्य शुरू कर दिया है, जिससे क्रेटा की बिक्री में और भी वृद्धि होने की उम्मीद है।

फिलहाल अभी क्रेटा ने भारत में 30,000 यूनिट की बुकिंग कर ली है। ऐसे में आने वाले दिनों ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह सहयोगी ब्रांड की कार किआ सेल्टोस (Kia Seltos) को पीछे कर पाएगी? हुंडई का कहना है कि क्रेटा की बुकिंग का लगभग 55 प्रतिशत डीजल एडिशन के लिए है, जबकि सेवन स्पीड डीसीटी के साथ 1.4 कापा टर्बो जीडीआई पेट्रोल ने भी काफी लोकप्रियता हासिल की है।

2020 Hyundai Creta4

कंपनी क्रेटा को तीन पावरट्रेन ऑप्शन के साथ पेश करती है, जिसमें 1.5-लीटर पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल और 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है। 1.5-लीटर पेट्रोल मोटर 115 पीएस और 144 एनएम पीक टॉर्क, डीजल यूनिट 115 पीएस और 250 एनएम और 1.4-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन 140 पीएस और 242 एनएम का आउटपुट रेसियो देती है। ट्रांसमिशन में 1.5-लीटर पेट्रोल में 6-स्पीड MT और 6-स्पीड CVT, 1.5-लीटर डीजल में 6-स्पीड MT और 6-स्पीड AT और टर्बो पेट्रोल में 7-स्पीड DCT की पेशकश की गई है। नई क्रेटा में फीचर्स की बात करे तो इसमें 10.25 इंच का टचस्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर, ईपीबी, लैदर स्टीयरिंग व्हील, ब्लू लिंक कनेक्टिविटी आदि मिलते हैं।