मार्च 2022 में हुंडई की बिक्री के आंकड़े – क्रेटा, वेन्यू, आई10 निओस, आई20, सैंट्रो

hyundai creta_-10
Pic Source: Dhiraj Yadav

मार्च 2022 में हुंडई क्रेटा 10,532 यूनिट की बिक्री के साथ ब्रांड की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है, जो मार्च 2021 में बेची गई 12,640 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 17 फीसदी की गिरावट है

भारत की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी हुंडई ने मार्च 2022 के लिए अपनी बिक्री के आंकड़ों को जारी कर दिया है और कंपनी ने अपनी बिक्री में थोड़ी बहुत गिरावट दर्ज की है। कंपनी ने मार्च 2022 में घरेलू बाजार में कुल मिलाकर 44,600 यूनिट की बिक्री की है, जो मार्च 2021 में बेची गई 52,600 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 15 फीसदी की गिरावट है।

हालाँकि हुंडई ने फरवरी 2022 में कुल मिलाकर 44,050 यूनिट की बिक्री की थी, जो मासिक आधार पर 1.25 फीसदी की वृद्धि है। पिछले महीने हुंडई क्रेटा 10,532 यूनिट की बिक्री के साथ ब्रांड की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनकर उभरी है, जो मार्च 2021 में बेची गई 12,640 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 17 प्रतिशत की गिरावट है।

हालाँकि फरवरी 2022 में क्रेटा की 9,606 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो मासिक आधार पर 10 प्रतिशत की वृद्धि है। हाल ही में हुंडई ने देश में क्रेटा के नाइट एडिशन को लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 13.35 लाख रुपए से लेकर 18.02 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) तक जाती है। वहीं ग्रैंड आई10 पिछले महीने 9,687 यूनिट की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही है, जो मार्च 2021 में बेची गई 11,020 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 12 प्रतिशत की गिरावट है।hyundai grand i10 Nios-4

मॉडल मार्च 2022 मार्च 2021
1. हुंडई क्रेटा (-17%) 10,532 12,640
2. हुंडई ग्रैंड आई10 निओस (-12%) 9,687 11,020
3. हुंडई वेन्यू (-14%) 9,220 10,722
4. हुंडई आई20 (-48.11%)  4,693 9,045
5. हुंडई औरा/एक्सेंट (-6.16%) 3,775 4,023
6. हुंडई अलकाजार 2,502
7. हुंडई सैंट्रो (15.20%) 2,494 2,165
8. हुंडई वेर्ना (-42.91%) 1,586 2,778
9. हुंडई टक्सन (-23.78%) 109 143
10. हुंडई कोना (-81.82%) 2 11
कुल (15.21%)  44,600 52,600

हालाँकि फरवरी 2022 में इसकी 8,552 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो मासिक आधार पर 13 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं हुंडई वेन्यू मार्च 2022 में 9,220 यूनिट की बिक्री के साथ तीसरे स्थान पर रही है, जो मार्च 2021 में बेची गई 10,722 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 14 प्रतिशत की गिरावट है, वहीं फरवरी 2022 में इसकी 10,212 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो मासिक आधार पर 10 प्रतिशत की गिरावट है।

कंपनी आने वाले महीनों में वेन्यू के फेसलिफ्ट वर्जन को लानें वाली है, जिसके एक्सटीरियर और इंटीरियर में बदलाव देखे जाएंगे। बिक्री सूची में 4,693 यूनिट की बिक्री के साथ हुंडई आई20 चौथे स्थान पर रही है, जो मार्च 2021 में बेची गई 9,045 यूनिट की तुलना में 48 प्रतिशत कम है। वहीं फरवरी 2021 में इसकी 5,830 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो मासिक आधार पर 20 प्रतिशत की गिरावट है।Hyundai-Alcazar-19.jpgमार्च 2022 में हुंडई औरा/एक्सेंट की 3,775 यूनिट की बिक्री हुई है, जो मार्च 2021 में बेची गई 4,023 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 6 प्रतिशत की गिरावट है। इसी तरह हुंडई अलकाजार की पिछले महीनें 2,502 यूनिट की बिक्री हुई है, जो फरवरी 2022 में बेची गई 2,516 यूनिट के मुकाबले 1 प्रतिशत की गिरावट है।

इस सूचि में हुंडई सैंट्रो एकमात्र ऐसा मॉडल रहा है जिसने अपनी बिक्री में सालाना आधार पर 15 प्रतिशत की वृद्धि देखी है। मार्च 2022 में इसकी 2,494 यूनिट की बिक्री हुई है, वहीं मार्च 2021 में यह आंकड़ा 2,165 यूनिट का था। वहीं वेर्ना की पिछले महीने 1,586 यूनिट की बिक्री हुई है, जो मार्च 2021 में बेची गई 2,778 यूनिट के मुकाबले 43 प्रतिशत की गिरावट है। वहीं हुंडई टक्सन की 109 यूनिट और कोना की केवल 3 यूनिट की बिक्री हुई है। कंपनी इस साल कोना फेसलिफ्ट और नई जनरेशन टक्सन को भारत में लॉन्च करेगी।